B'DAY : जब-जब धोनी ने चेंज की हेयर स्टाइल, फैंस के चेहरे पर आई स्माइल

Update: 2016-07-07 06:41 GMT

[nextpage title="next" ]

धोनी के डिफरेंट हेयर स्टाइल

लखनऊ: इंडियन क्रिकेट टीम में धोनी का नाम लेते ही सबसे पहले या तो धोनी के बनाए हुए रिकार्ड्स याद आते हैं या फिर आए दिन चेंज होते उनके नए-नए हेयर स्टाइल। सभी जानते हैं कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जितने एक्सपेरिमेंट क्रिकेट के साथ करते हैं, उतने ही एक्सपेरिमेंट उन्हें अपने बालों के साथ करना अच्छा लगता है।

वहीं कुछ लोगों का मानना है कि एक बार को कैप्टेन धोनी मैदान पर अपना बल्ला भले ही न बदलें, लेकिन हेयर स्टाइल चेंज किए बिना शायद वह नहीं रह पाते हैं। धोनी जो भी हेयर स्टाइल ट्राई करते हैं, वह फैशन आइकॉन बन जाता है।

इंडियन कीपर महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से अपने बदलते हेयर स्टाइल की वजह से सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। फिर वह चाहे मोहक हो या कोई और वह क्रिकेट की दुनिया में जब से आए हैं तब से अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करते नजर आ जाते हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए किस पाकिस्तानी ने की धोनी के बालों की तारीफ

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

धोनी के लंबे बाल

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 2004 में अपने क्रिकेट की शुरुआत की थी। जिस समय धोनी ने क्रिकेट की शुरुआत की, उस टाइम धोनी के बाल धूम फिल्म के हीरो जॉन अब्राहम की तरह बड़े थे। इतना ही नहीं धोनी को अपने लम्बे बालों के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से कॉम्प्लीमेंट भी मिला था। इंडिया के पकिस्तान दौरे पर प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान परवेज मुशर्रफ ने धोनी से कहा कि भले ही आपके फैंस आपको हेअरकट के लिए कह रहे हों, पर मेरा मानना है कि आप इन लम्बे बालों में काफी अच्छे लगते हो।

आगे की स्लाइड में देखिए क्या हुआ जब धोनी ने मुंडवाया सिर

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

धोनी का क्लीन शेव्ड लुक

साल 2011 में श्रीलंका से वर्ल्ड कप जीतने के बाद कैप्टन कूल के क्लीन शेव हेयर लुक ने सबको चौंका दिया। सभी जानते हैं कि धोनी ने वादा किया था कि अगर इंडिया वर्ल्ड कप जीत गई तो वे अपना सर मुंडवाएंगे। उनका यह स्टाइल धोनी कट के नाम से फैन्स में पॉपुलर हो गया।

आगे की स्लाइड्स में देखिए धोनी के पॉपुलर हेयर स्टाइल्स

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

धोनी का मोहक स्टाइल

धोनी के फेमस हेयरस्टाइल में से मोहक स्टाइल भी काफी फेमस है उन्होंने फिर अपने बालों को नया लुक दिया । रांची में टाइटन्स के खिलाफ मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन धोनी नए लुक में नजर आए। धोनी ने अपनी नई हेयर स्टाइल इटली के फुटबॉल स्टार मारियो बालोटेली की तरह रखी। इस स्टाइल में उनके दोनों तरफ बिल्कुल भी बाल नहीं थे और बीच में एक चोटी दिख रही थी। बता दें कि धोनी की हेयरस्टाइल फुटबॉलर डेविड बैकहम के हेयरस्टाइल से ज्यादा फेमस हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए धोनी का स्पाइक्ड हेअरकट

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

धोनी का स्पाइक्ड लुक

चैंपियंस ट्राफी के दौरान माही का स्पाइक्ड हेअरकट लोगों को काफी पसंद आया। इसमें महेंद्र सिंह धोनी क्लीन लुक में काफी स्मार्ट नजर आए।

आगे की स्लाइड में देखिए धोनी का स्मार्टी लुक

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

धोनी का सिंपल हेयर लुक

इस स्टाइल में धोनी ने बालों को काफी घना कर रखा था। बता दें कि धोनी जितने ज्यादा कूल दिखते हैं, उससे भी ज्यादा वह अपनी रियल लाइफ में हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए धोनी का लॉन्ग हेयर लुक

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

धोनी के बालों का सिल्की लुक

इस लुक में माही के लम्बे और सिल्की बालों को आप देख सकते हैं। यह धोनी का पुराना हेयरस्टाइल रह चुका है।

आगे की स्लाइड में देखिए धोनी का मुंडा लुक

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

धोनी का क्लीन शेव्ड लुक

धोनी अपने हेयर स्टाइल को लेकर कभी भी नहीं शर्माते। फिर वह चाहे मुंडे सिर कैमरा के सामने आएं या फिर लम्बे बालों के साथ। उनका कॉन्फिडेंस कभी कम नहीं होता।

आगे की स्लाइड में देखिए धोनी का हिपस्टर लुक

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

धोनी का हिपस्टर लुक

धोनी का पुराना हिपस्टर लुक भी लोगों को जमकर पसंद आया था।

आगे की स्लाइड में देखिए धोनी का सिल्की हेयर लुक

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

धोनी का सिल्की हेयरस्टाइल

यह धोनी की 2006 की फोटो है जो कि आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के समय ली गई थी।

आगे की स्लाइड्स में देखिए धोनी के हेयरस्टाइल की बेस्ट तस्वीरें

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

[/nextpage]

 

Tags:    

Similar News