कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार ये खिलाड़ी, बर्मिंघम में दिखाएंगे भारत का जलवा

Commonwealth Games 2022: 28 जुलाई से शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए भारतीय दल इंग्लैंड पहुंच चुका है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के 215 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जाएंगे। बर्मिंघम में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शूटिंग को शामिल नहीं किया गया है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-07-25 08:31 GMT

Commonwealth Games 2022

Commonwealth Games 2022: 28 जुलाई से शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए भारतीय दल इंग्लैंड पहुंच चुका है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के 215 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जाएंगे। बर्मिंघम में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शूटिंग को शामिल नहीं किया गया है। पिछले बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया था। भारत के हिस्से में 26 गोल्ड, 20 सिल्वर और 20 ब्रोंज मेडल आए थे। एक बार फिर देश को अपने 215 खिलाड़ियों से पदक की ज्यादा से ज्यादा उम्मीद होगी। चलिए हम आपको बताते है उन खिलाड़ियों के बारें में जिनसे देश को पदक की सबसे अधिक उम्मीद होगी...

1. नीरज चोपड़ा:

टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पदक की सबसे ज्यादा उम्मीद है। रविवार को भी नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बड़ा कमाल किया है। भारत की झोली में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 साल बाद पदक आया। अब देश को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में नीरज चोपड़ा से ही मेडल की सबसे अधिक उम्मीद है।

2. पीवी सिंधु:

देश को पीवी सिंधु से भी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में मेडल की काफी उम्मीद है। पिछले दो कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पीवी सिंधु ने देश को सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। इसके बाद पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया था। हाल ही में सिंधु ने सिंगापुर ओपन का खिताब भी अपने नाम किया है। अब देश को उनसे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भी बेहतरीन प्रदर्शन की आस होगी।

3.मीराबाई चानू:

भारतीय वेटलिफ़्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत को पहला मेडल दिलाया था। चानू ओलंपिक में वेटलिफ़्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं। टोक्यो ओलंपिक 2021 में चानू ने कुल 202 किलोग्राम भार उठाकर भारत को सिल्वर मेडल दिलाया था। मीराबाई चानू ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलोवर्ग के भारोत्तोलन में गोल्ड मेडल जीता था। अब देशवासियों ने चानू से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भी पदक की आस लगा रखी है।

4. अनु रानी:

भले ही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अनु रानी देश को पदक नहीं जीत पाई। लेकिन इसके बावजूद कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में उनसे देश को पदक की काफी उम्मीद है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में लगातार दो बार जगह बनाने वाली अनु रानी इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। अनु रानी भी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पदक जीतने की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।  

Tags:    

Similar News