फीफा:रोनाल्डो ने जीता सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लंदन में आयोजित फीफा फुटबाल पुरस्कार समारोह में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया।

Update: 2017-10-24 10:53 GMT
फीफा:रोनाल्डो ने जीता सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

लंदन: पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लंदन में आयोजित फीफा फुटबाल पुरस्कार समारोह में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस रेस में रियल मेड्रिड के खिलाड़ी रोनाल्डो ने बार्सिलोना के खिलाड़ी लियोनेल मेसी और पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाड़ी नेमार को पछाड़ा है।

यह भी पढ़ें:क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने चौथी बार जीता ‘बैलन डी ओर’ खिताब, मेसी रहे दूसरे नंबर पर

पुर्तगाल के 32 वर्षीय खिलाड़ी रोनाल्डो ने 2016-17 सीजन में चैम्पियंस लीग और स्पेनिश लीग खिताब जीतने में रियल की मदद दी थी। इस समारोह में बार्सिलोना की महिला टीम की खिलाड़ी लिए के मार्टेस को विश्व की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी और रियल के कोच जिनेदिन जिदान को सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच के पुरस्कार से नवाजा गया। नीदरलैंड्स की सरीना विएगम को सर्वश्रेष्ठ महिला कोच का पुरस्कार दिया गया।

--आईएएनएस

Tags:    

Similar News