Diwali 2018: इस बार ऐसा होगा इन क्रिकेटर्स का त्योहार

Update:2018-10-29 15:45 IST

लखनऊ: दीपावली दीयों का त्योहार है। हम सभी ये त्योहार बड़े भव्य तरीके से मनाते हैं। इस दौरान फैमिली और दोस्तों संग खूब मस्ती भी होती है। दुनियाभर के कई हिस्सों में इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यही नहीं, दीपावली को क्रिकेटर्स भी काफी एंजॉय करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि हमारे चहेते क्रिकेटर्स इस त्योहार पर क्या ख़ास करते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

दुनिया के बेस्ट विकेटकीपरों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी दीपावली पर कुछ नया करते हैं। पिछली बार उन्होंने दिवाली पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अपने होमटाउन रांची में सेलिब्रेट की थी। ऐसे में इस बार यह काफी उत्सुकता वाली बात होगी की धोनी दीपावली कहा मनाने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश: पूर्व PM खालिदा जिया को भ्रष्टाचार मामले में 7 साल की सजा

बता दें, पिछले साल दीपावली से कुछ समय पहले ही उनका परिवार नए घर में शिफ्ट हुआ था, जिसकी वजह से धोनी पत्नी और बेटी के साथ रांची दिवाली मनाने गए थे। वैसे इस बार धोनी की दिवाली कुछ ख़ास हो सकती है।

यह भी पढ़ें: अगर वीडियोग्राफी का है शौक तो आयें इस फील्ड में और कमायें लाखों

ऐसा इसलिए वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में उनकी जगह बल्लेबाज-विकेटकीपर ऋषभ पंत को दी गई है। हालांकि, ये निराशाजनक बात जरुर है कि उन्हें टी20 सीरीज से हटाया गया है लेकिन इसका असर वो त्योहार पर नहीं पड़ने देंगे।

विराट कोहली

इस बार कप्तान विराट कोहली की दीपावली तो खास होने वाली है क्योंकि उनकी वाइफ और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और कोहली की साथ में ये पहली दिवाली है। चूंकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में उन्हें आराम दिया गया है, इसलिए वो वाइड अनुष्का और फैमिली संग दीपावली का त्योहार मना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: यूट्यूब पर खेल चैनल: देखें मनचाहे खिलाड़ियों के बारे में, रहें हर पल अपडेट

वैसे विराट अधिकतर त्योहार अपनी फैमिली के साथ ही सेलिब्रेट करते हैं। पिछले साल की बात करें तो कोहली ने अपनी मां और बहन भावना संग दिवाली मनाई थी।

हरभजन सिंह

काफी समय से इंडियन टीम से बाहर चल रहे हरभजन सिंह ‘भज्जी’ फिर से परिजनों के साथ दीपावली का त्योहार मनाते नजर आ सकते हैं। भज्जी ने पिछले साल भी अपनी फैमिली के साथ ही ये त्योहार सेलिब्रेट किया था। इस पावन मौके पर भज्जी ने पिछले साल पत्नी गीता और बेटी हिनाया संग ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं।

युवराज सिंह

‘सिक्सर किंग’ के नाम से फेमस ऑलराउंडर युवराज सिंह भी काफी समय से टीम से फॉर्म में न होने के कारण बाहर चल रहे हैं। पिछले साल की दीपावली तो युवी के लिए ख़ास थी क्योंकि वह उनकी पत्नी हेजल कीच के साथ पहली दिवाली थी। इसलिए पिछली बार उन्होंने अपने पूरे परिवार संग यह त्योहार मनाया था। वैसे इस बार भी युवी अपने परिवार संग यह त्योहार एंजॉय करते नजर आ सकते हैं।

चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा इंडियन टेस्ट टीम के शानदार बल्लेबाज हैं। ये दीपावली पुजारा के लिए ख़ास होने वाली है क्योंकि उनकी बेटी अदिति की यह पहली दीपावली है। बता दें, पुजारा इस साल के शुरुआत में ही एक बेटी के पिता बने हैं। ऐसे में उम्मीद है कि पुजारा बेटी की पहली दिवाली खास बनाने के लिए कुछ बढ़िया प्लान जरुर बना रहे होंगे।

यह भी पढ़ें: शिवपाल यादव को मिला इस कट्टर समाजवादी नेता का साथ, सपा सांसद हुए बागी

इस बार दीपावली इंडियन फैंस के साथ-साथ इंडियन और वेस्टइंडीज टीम के लिए भी ख़ास होने वाली है क्योंकि 4 नवंबर से टी20 सीरीज शुरू हो रही है जबकि इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच छोटी दिवाली (6 नवंबर) को लखनऊ में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम इस साल दीपावली का मजा भारत में लेने वाली है।

Tags:    

Similar News