FIFA Semifinals: लुकाकू के कंधे पर बेल्जियम का भार, लगा पाएंगे बेल्जियम की नैया पार ?

Update: 2018-07-10 05:33 GMT

सेंट पीटर्सबर्ग : सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में आज फ्रांस-बेल्जियम के बीच होने वाले मुकाबले में फुटबॉल के दीवानों की जान अटकी हुई है। बेल्जियम के रोमेलु लुकाकू के चार गोल से बढ़ कर कुछ और संख्या में बदलते हैं कि नहीं इस पर बहस जारी है। इंग्‍लैंड के हैरी केन ने अब तक फीफा वर्ल्‍डकप 2018 में सबसे ज्‍यादा छह गोल दागे हैं और वे गोल्‍डन बूट के प्रबल दावेदार हैं। लुकाकू के प्रदर्शन से यह आस बंधती जा रही है कि वह हैरी केन के करीब पहुंच सकतें है या फिर उनसे आगे निकल गोल्‍डन बूट को चूम सकतें है।

यह भी पढ़ें .....FIFA World Cup : पहले खिताब के करीब पहुंची बेल्जियम, सपने को रखा जिंदा

बेल्जियम के रोमेलु लुकाकू चार गोल के साथ दूसरे स्‍थान पर हैं जबकि फ्रांस के एंटोइन ग्रीजमैन और कीलियन बापे अब तक टूर्नामेंट में तीन-तीन गोल दाग चुके हैं।

FIFA Semifinals: लुकाकू के कंधे पर बेल्जियम का भार, लगा पाएंगे बेल्जियम की नैया पार ?

बेल्जियम के समर्थक लुकाकु के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहें है कि वह गोल्डन बूट को छू सकें। आज के मैच में लुकाकु की जिम्मेदारी बढ़ गयी है। ​टीम को जिताने के साथ गोल्‍डन बूट की कमी को पूरा करने की है।

Tags:    

Similar News