फ्रेंच क्रिकेटर गुस्ताव मैकियोन ने टी-20 में रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में लगाया टी-20 शतक

French cricketer Gustav Mckeon: गुस्ताव मैकियोन की भले ही क्रिकेट जगत में कम पहचान हो लेकिन उन्होंने अपने इस प्रदर्शन से जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। स्विट्जरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में गुस्ताव मैकियोन ने रिकॉर्ड तोड़ पारी खेलकर अपनी एक पहचान बना ली। क्रिकेट फैंस गूगल और सोशल मीडिया पर उनके बारे में जमकर सर्च कर रहे हैं।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-07-26 06:31 GMT

French Cricketer Gustav McKeon

French Cricketer Gustav McKeon: क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। यह एक बार फिर फ्रेंच क्रिकेटर ने साबित कर दिया। जी हां, टी20 वर्ल्ड कप 2024 यूरोप सब-रीजनल क्वालीफायर के मुकाबले में फ्रेंच के बल्लेबाज़ ने एक बड़ा कारनामा अपने नाम कर लिया। फ्रेंच के ओपनर गुस्ताव मैकियोन टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। फ्रेंच के इस युवा बल्लेबाज़ (French Cricketer Gustav McKeon) ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैच में यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर गुस्ताव मैकियोन जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

मैकियोन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी:

गुस्ताव मैकियोन की भले ही क्रिकेट जगत में कम पहचान हो लेकिन उन्होंने अपने इस प्रदर्शन से जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। स्विट्जरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में गुस्ताव मैकियोन ने रिकॉर्ड तोड़ पारी खेलकर अपनी एक पहचान बना ली। क्रिकेट फैंस गूगल और सोशल मीडिया पर उनके बारे में जमकर सर्च कर रहे हैं। स्विट्जरलैंड के खिलाफ इस पारी में मैकियोन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों में 109 रन बनाए। मैकियोन ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 9 छक्के लगाए। इसके साथ ही वो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र के शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए।

गुस्ताव मैकियोन की इस पारी के बाद भी हार गई फ्रांस की टीम:

फ्रेंच के ओपनर गुस्ताव मैकियोन की इस रिकॉर्ड तोड़ पारी के बाद भी फ्रांस को जीत नहीं मिली। फ्रांस ने पहले खेलते हुए स्विजरलैंड के लिए 158 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसको स्विजरलैंड की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। गुस्ताव मैकियोन के अलावा फ्रांस के बाकी बल्लेबाज़ों ने टीम को काफी निराश किया। जिसके चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा।

अफगानिस्तान के हज़रतुल्लाह ज़ज़ई का तोड़ा रिकॉर्ड:

फ्रेंच क्रिकेटर गुस्ताव मैकियोन ने अफगानिस्तान के हज़रतुल्लाह ज़ज़ई के तीन साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हज़रतुल्लाह ज़ज़ई ने साल 2019 में आयरलैंड के खिलाफ देहरादून में टी-20 शतक जड़कर यह रिकॉर्ड बनाया था। हज़रतुल्लाह ज़ज़ई' ने साल 2019 में आयरलैंड के खिलाफ शतक जमाया था उस समय उनकी उम्र 20 साल 337 दिन की थी। लेकिन अब उनके इस रिकॉर्ड पर गुस्ताव मैकियोन ने अपना नाम लिख दिया। इस मामले में तीसरे नंबर पर रोमानिया के शिवकुमार पेरियालवार का नाम आता हैं।

टी-20 में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज:

1. गुस्ताव मैकियोन (फ्रांस) - 18 साल 280 दिन

2. हजरतुल्लाह जजई (अफगानिस्तान) - 20 साल 337 दिन

3. शिवकुमार पेरियालवार (रोमानिया) - 21 साल 161 दिन

4. ऑर्किड तुयइसेंगे (रवांडा) - 21 साल 190 दिन

5. दीपेंद्र सिंह ऐरी (नेपाल) - 22 साल 68 दिन

Tags:    

Similar News