Golf Olympic Games: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और PM ने की अदिति अशोक की सराहना, कहा- भारत की एक और बेटी ने बनाई पहचान

Golf Olympic Games: टोक्यो ओलंपिक में खेले गए गोल्फ मुकाबले में भारतीय गोल्फर अदिति अशोक मेडल हासिल करने के लिए सिर्फ एक कदम पीछे रह गई, लेकिन उन्होंने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और चौथे स्थान प्राप्त किया।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-08-07 07:36 GMT

रामनाथ कोविंद-नरेंद्र मोदी-अदिति अशोक (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Golf Olympic Games: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में खेले गए गोल्फ मुकाबले में भारतीय गोल्फर अदिति अशोक (Aditi Ashok)  मेडल हासिल करने के लिए सिर्फ एक कदम पीछे रह गई, लेकिन उन्होंने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और चौथे स्थान प्राप्त किया।

आपको बता दें कि आज ओलंपिक गेम्स में गोल्फ (Golf) का आखिरी राउंड था। गोल्फ के महिला स्पर्धा में भारत की ओर से अदिति अशोक ने हिस्सा लिया था। मुकाबले के शुरुआत में अदिति का अच्छा प्रदर्शन चल रहा था। लेकिन खराब मौसम ने पूरा खेल बदल दिया। 

मौसम खराब से पहले तीसरे स्थान पर थी अदिति

बता दें कि गोल्फ मुकाबले के दौरान मौसम खराब हो गया था, जिसके कारण खेल को थोड़ी देर के लिए रोका गया था। मौसम खराब होने से पहले अदिति गोल्फ प्रतियोगिता में तीसरे पायदान पर थी। मौसम सही होने के बाद अदिति की मेडल हासिल करने के लिए जीतोड़ मेहनत की, लेकिन वे इस मुकाबले में फिसलकर चौथे पायदान पर आ गई। हालांकि उन्होंने अंतिम समय तक अपना प्रयास जारी रखा। इस मुकाबले में वे मात्र एक स्ट्रोक से पीछे थी। लेकिन इस हार के बाद भी अदिति अशोक ने एक नया इतिहास रचा है।

पीएम मोदी ने की अदिति की सराहना

गोल्फर अदिति के इस शानदार प्रदर्शन की तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने की है। उन्होंने अदिति की सराहना करते हुए कहा है, " अदिति आपने अच्छा खेला। आपने टोक्यो 2020 के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। आप किसी भी भारतीय से कहीं आगे निकल गई हैं। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"

'अदिति अशोक आपने अच्छा खेला'

पीएम के अलावा देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अदिति अशोक की सराहना की। उन्होंने कहा, "अदिति अशोक आपने अच्छा खेला। भारत की एक और बेटी ने बनाई पहचान है। आज के ऐतिहासिक प्रदर्शन से आपने भारतीय गोल्फ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। आपने बेहद शांत और शिष्टता के साथ खेला है। धैर्य और कौशल के प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए बधाई।"

आपने इतिहास रच दिया- अनुराग

वहीं खेल मंत्री ओनुराग ठाकुर ने कहा, " ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली भारत की पहली महिला गोल्फर अदिति अशोक अपने प्रदर्शन के लिए स्टैंडिंग ओवेशन की हकदार हैं। आपने लगातार अच्छा खेला। आपने इतिहास रच दिया"।

बताते चलें कि इस मुकाबले में अमेरिका की नैली कोर्दा टॉप रही और गोल्ड मेडल पर अपना नाम दर्ज किया। वही जापान की इनामी मोने ने सिल्वर मेडल हासिल करने में सफल रही, जबकि न्यूजीलैंड की लेडिया ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

Tags:    

Similar News