Happy Birthday MS Dhoni: अगर जिंदगी में सफल होना है तो धोनी के जीवन से सीख लें ये पांच बातें...

Happy Birthday MS Dhoni: क्रिकेट का मैदान हो या जिंदगी की पिच अगर कोई इंसान शांत स्वभाव के साथ अपना कार्य करता है तो उसे सफलता जरूर मिलती है। धोनी के जीवन से शांत स्वभाव की सीख भी मिलती है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-07-07 06:21 GMT

फोटो: MS Dhoni (सोशल मीडिया)

Happy Birthday MS Dhoni: टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल पूर्व कप्तान एमएस धोनी का आज 41वां जन्मदिन है। एमएस धोनी के चाहने वालों की कमी नहीं है। ऐसे में उनके जन्मदिन (Happy Birthday MS Dhoni) के अवसर पर सोशल मीडिया से लेकर कई जगह शहरों में होर्डिंग्स तक लगाकर फैंस उनको विश कर रहे है। एक खिलाड़ी के रूप में धोनी का मुकाबला नहीं है। लेकिन उनकी कुछ ऐसी आदतें है जिन्हे उनके फैंस अगर अपने जीवन में अपना लें तो सफलता का रास्ता खोल देगी। आज हम आपको उनके जन्मदिन (Happy Birthday MS Dhoni) पर उनके जीवन से जुड़ी ऐसी पांच खूबी बताएंगे जो धोनी को दूसरों से अलग बनाती है।

1. अंत तक हार ना मानना:

एमएस धोनी ने अपने करियर में जो मुकाम हालिस किया है वो शायद ही कोई दूसरा क्रिकेट खिलाड़ी कर पाए। उनकी बल्लेबाजी और कप्तानी में एक चीज बेहद खास है। धोनी किसी भी मैच में अंत तक हार नहीं मानते है ये उनके जीवन से सबसे बड़ी सीख मिलती है। अगर व्यक्ति अपने काम में अंत तक हार नहीं मानता है तो वो जरूर एक दिन सफल होता है।

2. हमेशा शांत स्वभाव रखना:

क्रिकेट का मैदान हो या जिंदगी की पिच अगर कोई इंसान शांत स्वभाव के साथ अपना कार्य करता है तो उसे सफलता जरूर मिलती है। धोनी के जीवन से शांत स्वभाव की सीख भी मिलती है। उनको कभी मैदान पर गुस्सा करते नहीं देखा गया। हर बार जब भी गुस्से वाली बात होती है वो हंसकर कर उसे टाल देते है। इसलिए क्रिकेट में उन्हें कप्तान कूल के नाम से पहचान मिली।

3. दूसरों के प्रति सम्मान का भाव रखना:

धोनी ने पिछले कई सालों में इतना नाम कमाया है जो शायद दूसरे किसी खिलाड़ी ने कमाया हो। भले ही विराट कोहली उनसे ज्यादा रन बना लेते हो लेकिन वो भी धोनी की कभी बराबरी नहीं कर पाए। धोनी क्रिकेट के मैदान पर काफी विनम्र नज़र आते है। अपने से छोटे खिलाड़ियों को भी वो पूरा सम्मान देते है। इसलिए उनसे दूसरों के प्रति सम्मान भाव रखने की सीख लेनी चाहिए।

4. हार से सबक लेना:

जो इंसान अपनी गलतियों से सबक लेता है वो एक बार असफल होकर दुबारा सफल जरूर होता है। धोनी की भी यह सबसे बड़ी खासियत है। उनकी कप्तानी में क्रिकेट के मैदान पर कई बार टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी। लेकिन उन्होंने अपनी गलतियों से सबक लेते हुए उनमें सुधार जरूर किया। यही कारण है कि वो कुछ ही समय में दुनिया के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए है।

5. परिवार को पूरा समय देना:

अपने कार्य के साथ लोगों को परिवार के साथ भी पूरा समय बिताना चाहिए। परिवार के लोग अच्छे और बुरे समय में आपके साथ हमेशा खड़े रहते है। वो आपको हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते है। धोनी ने भी क्रिकेट के साथ परिवार के लिए भरपूर समय निकाला है। वो अक्सर अपने परिवार के साथ देखें जाते है।  

Tags:    

Similar News