Tokyo olympics: हिमा दास का टूट सकता है पदक जीतने का सपना, हुईं चोटिल

भारत की गोल्डेन गर्ल हिमा दास का सपना टूटता नजर आ रहा है। देश को इस फर्राटा धाविका से टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने की उम्मीद थी।

Written By :  Rahul Singh Rajpoot
Newstrack :  Network
Update: 2021-06-30 13:24 GMT

हिमा दास, सोशल मीडिया

भारत की गोल्डेन गर्ल हिमा दास का सपना टूटता नजर आ रहा है। देश को अपने इस फर्राटा धाविका से टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन उस पर पानी फिरता दिख रहा है। 100 मीटर रेस की धाविका हिमा दास चोटिस हो गई हैं, उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। जिससे उनके ओलंपिक में क्वालीफाई कर पाना मुश्किल लग रहा है। बता दें हिमा दास पाटियाला में चल रही चल रही राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर रेस में प्रतिभाग कर रही थीं। यहीं पर उनकी मांसपेशियों में खिचाव आ गया।

वहीं, हिमा दास के चोटिल होने के बाद खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया कि 'इंजरी होना एथलीट के जीवन का हिस्सा है। हिमा टोक्यो ओलंपिक में न शामिल होने की वजह से हिम्मत न हारें। 2022 एशियाई खेलों, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों और 2024 पेरिस ओलंपिक की तैयारी करें!'

बता दें कि इससे पहले हिमा दास मांसपेशी की चोट के कारण 2018 एशियाई खेलों के बाद तीन टूर्नामेंट ही खेल सकी थीं। बीते शनिवार को वह 100 मीटर की हीट में भाग लेते समय हैमस्ट्रिंग चोट का एक बार फिर शिकार हो गईं थीं। इसके अलावा महिलाओं की 4x100 मीटर रिले टीम भी क्वालीफाई नहीं कर सकी, जिसका वह हिस्सा हैं। हिमा ने 200 मीटर फाइनल के जरिए भी क्वालीफाई करने की कोशिश की लेकिन पांचवें स्थान पर रहीं। बता दें कि विश्व एथलेटिक्स गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक के लिए योग्य एथलीटों की सूची प्रकाशित करेगा।

23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत

खेलों का महाकुंभ यानी ओलंपिक हर चार साल पर होता है लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण 2020 में इसका आयोजन नहीं हो सका था। अब साल भर की देरी से जापान के टोक्यो में इसका आयोजन होने जा रहा है। इसकी शुरुआत 23 जुलाई से होगी और 8 अगस्त को इसका समापन होगा। ओलंपिक में इस बार 33 खेलों में 339 मेडल के लिए मुकाबले होंगे, पहला पदक समारोह 24 जुलाई को होगा। बता दें जापान को 2020 में कोरोना वायरस महामारी के चलते इस आयोजन को लेकर अपनी तैयारियों को स्थगित करनी पड़ी थीं और 2021 में इसके आयोजन पर आशंकाओं के बादल छा गए थे, लेकिन जापान सरकार और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने तमाम मुद्दों पर विचार करने के बाद इसके आयोजन को हरी झडी दी।

Tags:    

Similar News