Hocky India: पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर लौटी हॉकी इंडिया टीम, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ ग्रैंड वेलकम

Hocky India: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम कांस्य पदक जीतने के बाद लौटी अपने वतन, जहां नई दिल्ली के एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Report :  Kalpesh Kalal
Update: 2024-08-10 05:40 GMT
Hocky India (Source_Social Media)

Hocky India: पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए कुछ निराशाजनक पल जरूर रहे, लेकिन इनमें से कामयाबी के भी झंड़े गाड़े गए, जहां भारतीय हॉकी टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन कर कांस्य पदक पर कब्जा किया। ओलंपिक के इस सबसे बड़े महाकुंभ में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में कांस्य पदक जीतकर देश को खुशी के पल दिए। इस खुशी के बाद भारतीय हॉकी टीम पेरिस से अपने वतन को लौट आयी है।

भारतीय हॉकी टीम पहुंची अपने देश, हुआ भव्य स्वागत

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में तीसरा स्थान हासिल करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की। इस सफलता के बाद शनिवार की सुबह हॉकी इंडिया की टीम ने देश की राजधानी नई दिल्ली में लैंड किया। नई दिल्ली के एयरपोर्ट इंडिया गांधी हवाई अड्डे पर भारत की हॉकी टीम के चैंपियन खिलाड़ियों का जबरदस्त स्वागत किया गया। जहां हॉकी इंडिया के तमाम खिलाड़ियों का फुलों की माला पहनायी गई और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

कांस्य विजेता टीम के खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ो पर हुआ जमकर स्वागत

हमारे देश की हॉकी टीम इस बार भले ही गोल्ड या सिल्वर मेडल से चूक गई लेकिन हॉकी इंडिया टीम ने देश को कांस्य पदक की खुशी दी। इन चैंपियन खिलाड़ियों के देश वापसी पर नई दिल्ली में पहले से ही सैकड़ों फैंस फुलों की माला और ढोल-नागाड़ों के साथ पहले ही पहुंच गए। जैसे ही चैंपियन खिलाड़ी इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरे उनका जमकर स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों पर तो खिलाड़ियों ने भी फैंस के साथ डांस किया और इस ग्रैंड वेलकम को यादगार बना दिया। अब सभी खिलाड़ी नई दिल्ली एयरपोर्ट से सवार होकर दिल्ली में स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम की तरफ रवाना हो गए।



भारत ने स्पेन को तीसरे स्थान के लिए खेले मैच में 2-1 से दी थी मात

पेरिस ओलंपिक में भारत ने सेमीफाइनल का सफर तय किया, जहां उनका सामना जर्मनी से हुआ, लेकिन यहां भारत की हॉकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद तीसरे स्थान के लिए स्पेन से मैच खेला गया, जहां भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हरा दिया और लगातार दूसरे ओलंपिक में कांस्य पदक को हासिल किया। इस कांस्य पदक की जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल के बाद ओलंपिक इतिहास में लगातार 2 ओलंपिक में मेडल जीतने का कारनामा करने में सफल रही।

Tags:    

Similar News