हॉकी विश्वकप के पहले दिन भारत की स्पेन से होगी भिड़ंत, जानिए मैच से जुड़ी तमाम जानकारी...

Hockey WC 2023 India Vs Spain: हॉकी विश्वकप में आज पहली भिड़ंत मेजबान भारत और स्पेन के बीच होगी। दोनों टीमें राउरकेला के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आमने-सामने होगी। भारत और स्पेन के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2023-01-13 05:10 GMT

Hockey WC 2023 India Vs Spain

Hockey WC 2023 India Vs Spain: हॉकी विश्वकप में आज पहली भिड़ंत मेजबान भारत और स्पेन के बीच होगी। दोनों टीमें राउरकेला के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आमने-सामने होगी। भारत और स्पेन के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस बार अपनी सरजमीं पर मेडल के प्रबल दावेदारों में से है। वर्ल्ड रैंकिंग में जहां टीम इंडिया छठे स्थान पर बरक़रार हैं, वहीं स्पेन की टीम आठवें स्थान पर काबिज है। ऐसे में आज दो बड़ी टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।

भारत और स्पेन का हेड टू हेड रिकॉर्ड:

बात दें स्पेन की टीम भी हॉकी की सबसे मजबूत टीमों में शुमार है। लेकिन टीम इंडिया का स्पेन के खिलाफ हमेशा से पलड़ा भारी रहा है। पिछले कई मैचों के परिणाम भी भारत के हक़ में गए हैं। दोनों देशों के बीच अब तक 30 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 13 मैच जीते जबकि स्पेन ने 11 मैच जीते जबकि छह मैच ड्रॉ रहे। 2020 के ओलंपिक खेलों में जब दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत हुई तो भी टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में आज के मैच में भी स्पेन के मुकाबले टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत नज़र आ रहा हैं।

राउरकेला में खेला जाएगा हॉकी विश्वकप का पहला मुकाबला:

बता दें इस बार विश्वकप की मेजबानी भारत को मिली। ओडिशा के दो शहरों (भुवनेश्वर और राउरकेला) पूरे विश्वकप का आयोजन होने जा रहा है। अगर आज के मैच की बात करें तो यह मुकाबला मेजबान भारत और स्पेन के बीच खेल जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच राउरकेला के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेलेगा। भारत और स्पेन के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

कहां देखें लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग:

भारत में हॉकी विश्व कप 2023 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण टीवी चैनलों- स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एचडी पर किया जाएगा। जबकि हॉकी विश्वकप का ऑनलाइन आनंद उठाने के लिए लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर निःशुल्क उपलब्ध होगी। यूज़र्स को मैच देखने के लिए ओटीटी सर्विस को सब्सक्राइब करना होगा। विश्वकप के सभी मैचों का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में हो रहा है। 

16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया:

1. ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका।

2. ग्रुप बी: बेल्जियम, जर्मनी, कोरिया और जापान।

3. ग्रुप सी: नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली।

4. ग्रुप डी: भारत, इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स।

Tags:    

Similar News