World Cup 2023 AUS vs SA Highlights: साउथ अफ्रीका ने 134 रन से जीता मैच, ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी हार

World Cup 2023 AUS vs SA Highlights: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका लखनऊ के एकाना स्टेडियम में आमने सामने रहा। दोनों ही टीम का वर्ल्ड कप 2023 में दूसरा मैच रहा। जिसे ऑस्ट्रेलिया ने बड़े स्कोर से गवा दिया है। साउथ अफ्रीका ने 134 रन से मैच जीत लिया है।

Report :  Yachana Jaiswal
Update: 2023-10-12 16:15 GMT

World Cup 2023 AUS vs SA Highlights(Pic Credit- Ashutosh Tripathi)

World Cup 2023 AUS vs SA Highlights: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का दसवां मैच खेला गया। यह मैच बुधवार 12 अक्टूबर को लखनऊ के एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। टेम्बा बावुमा के नेतृत्व में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच के लिए तैयार रही। पैट कमिंस के नेतृत्व में, ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे मैच में जीत के लक्ष्य से उतरी। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 6 विकेट से हरा दिया था। वहीं, दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने श्री लंका को मैच में 102 रन से हराया था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की नजर साउथ अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत पर थी। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाडियों ने ऑस्ट्रेलिया की उम्मीद को तोड़कर रख दिया। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पहले गेंदबाजी चुनी। जिसके बाद साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करते हुए, 311 का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर बनाया। ऑस्ट्रेलिया के सामने 312 रन का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया रन चेज करते हुए, 177 के स्कोर पर सिर्फ 40.5 ओवर में ऑल आउट हो गई। जिससे ऑस्ट्रेलिया 134 रन के बड़े आंकड़े से मैच हार गई। साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड कप में यह दूसरी जीत मिली है। क्विंटन डिकॉक के शतक से साउथ अफ्रीका ने बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। डिकॉक का वर्ल्ड कप 2023 में यह दूसरा शतक रहा। 

Live Updates
2023-10-12 16:10 GMT

41 वां ओवर डालने तबरेज शम्सी आए, ओवर के तीसरी गेंद पर पैट कमिंस 22 रन की पारी 21 गेंद पर खेलकर आउट हो गए।  क्रीज पर जोश हेजलवुड और एडम जाम्पा मौजूद थे। फिर पांचवी गेंद पर जोश हेजलवुड 2 बॉल खेलकर आउट हो गए। इसके साथ ऑस्ट्रेलिया ने दसवां विकेट खो दिया था।। दसवां विकेट गवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया यह मैच 134 रन से हार गई है।  साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली है। पहली बार ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप में इतने बड़े आंकड़े से मैच हारी है।

2023-10-12 15:51 GMT

38 वां ओवर डालने कागिसो रबाडा क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। 39 वां ओवर डालने तबरेज शम्सी आए, इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली। 40 वां ओवर डालने रबाडा क्रीज़ पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया 17r ke स्कोर पर है।

2023-10-12 15:50 GMT

36 वां ओवर डालने मार्को जानसन क्रीज़ पर आए, इस ओवर में 150 रन का आंकड़ा ऑस्ट्रेलिया ने पूरा कर लिया है। इस ओवर में 13 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया 156 के स्कोर पर है।  37 वां ओवर डालने तबरेज शम्सी क्रीज पर आए,  बल्लेबाज़ी के लिए पैट कमिंस और एडम जम्पा क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया 165 के स्कोर पर है।

2023-10-12 15:40 GMT

35 वां ओवर डालने केशव महाराज आए, इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने आठवां विकेट खो दिया। मार्नस लाबुशाने 46 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। 74 गेंद खेलकर लाबुशाने आउट हो गए। एडम जांपा क्रीज पर आए । इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली।

2023-10-12 15:36 GMT

34 वां ओवर डालने मार्को यांसन क्रीज पर आए, ओवर के तीसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क का विकेट गिरा।  मिचेल स्टार्क 51 गेंदों पर 27 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। पैट कमिंस क्रीज पर आए। इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। ऑस्टेलिया 142 के स्कोर पर है।

2023-10-12 15:21 GMT

31 वां ओवर डालने केशव महाराज आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। 32 वां ओवर डालने मार्को यांसन आए, इस ओवर में मिचेल स्टार्क के चौके के साथ 6 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया 134 के स्कोर पर है। 33 वां ओवर डालने केशव महाराज आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया 138 के स्कोर पर है। 

2023-10-12 15:16 GMT

26 वां ओवर डालने शम्सी आए, इस ओवर में 100 रन की साझेदारी पूरी हुई। इस ओवर में 9 रन की बढ़त के साथ  ऑस्ट्रेलिया 104 के स्कोर पर है। 27 वा ओवर डालने एंगिडी आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 28 वां ओवर डालने शम्सी क्रीज़ पर आए, इस ओवर में तीन रन मिले। 29 वां ओवर डालने एंगिडी आए, इस ओवर में 4  रन की बढ़त मिली। क्रीज पर मार्नस लाबुशाने और मिचेल स्टार्क क्रीज़ पर मौजूद है। 30 वां ओवर डालने शम्सी आए, इस ओवर में 10 रन की बढ़त मिली।

2023-10-12 14:48 GMT

22 वां ओवर डालने तबरेज शम्सी क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। 23 वां ओवर डालने  केशव महाराज आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया 90 के स्कोर पर है। 24  वा ओवर डालने तबरेज शम्सी क्रीज पर आए, इस ओवर में तीन रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया 93 के स्कोर पर है। 25 वां ओवर डालने लुंगी एंगिडी क्रीज़ पर आए, इस ओवर में 2 रन मिले। ऑस्ट्रेलिया 95 के स्कोर पर है।

2023-10-12 14:35 GMT

19 वां ओवर डालने केशव महाराज आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। 20 वां ओवर डालने  कागिसो रबाडा आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। 21 वां ओवर डालने केशव महाराज आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। क्रीज़ पर मिचेल स्टार्क और मार्नस लाबुशाने मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया 84 के स्कोर पर है।

2023-10-12 14:16 GMT

18 वां ओवर डालने कागिसों रबाडा आए, ओवर के दूसरी गेंद पर मार्कस स्टोनिस आउट हो गए। मार्कुआ 5 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। मिचेल स्टार्क क्रीज़ पर आए, इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया 71 के स्कोर पर है।

Tags:    

Similar News