NZ vs SL World Cup 2023 Update: न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर दर्ज की जीत, सेमीफाइनल में प्रवेश पर अब भी मंडरा रहा खतरा

NZ vs SL World Cup 2023 Update: श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड वर्ल्ड कप 2023 के लीग चरण का अपना आखिरी मुकाबला खेल रहे ह।श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 171 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। रन चेज करने उतरी न्यूजीलैंड टीम 5 विकेट के नुकसान पर 172 के लक्ष्य को पाने में सफल रही। न्यूज़ीलैंड ने 5 विकेट से श्रीलंका के खिलाफ़ जीत दर्ज कर ली है।

Update: 2023-11-09 15:28 GMT

NZ vs SL World Cup 2023 Update(Pic Credit-Social Media)

NZ vs SL World Cup 2023 Update: वर्ल्ड कप के लीग चरण के अन्तिम मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका पर 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। न्यूज़ीलैंड टीम के लिए यह जीत सेमीफाइनल में पहुंचने के नजरिए से बहुत ही महत्वपूर्ण था। श्रीलंका टीम अपनी हर के साथ वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो चुकी है। न्यूज़ीलैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए, 46.4 ओवर में 171 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। कीवी टीम के सामने 172 रन का लक्ष्य रखा। रन चेज करने ब्लैक कैप टीम मैदान में उतरी। 23.2 ओवर में न्यूजीलैंड टीम ने 172 रन के लक्ष्य को पूरा कर लिया। रन चेज पूरा करते हुए टीम ने 5 विकेट गवां दिए थे। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से श्रीलंका को हराया है। ट्रेंट बोल्ट आज की जीत में मुख्य भूमिका में रहें, 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ़ द मैच के खिताब को अपने नाम करने में सफल रहें।

कैसा रहा न्यूज़ीलैंड का प्रदर्शन (NZ vs SL World Cup 2023)

172 रनों का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र ने शानदार शुरुआत दी, लेकिन ब्लैक कैप्स ने जल्द ही 5 विकेट खो दिए। हालाँकि, 23.2 ओवर तक, न्यूजीलैंड ने बेंगलुरु में चल रहे आईसीसी पुरुष विश्व कप 2023 में 160 गेंद शेष रहते हुए श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। दूसरे बल्लेबाजी करते हुए, न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (45) और रचिन रवींद्र (42) ने ब्लैक कैप्स को बेहतरीन शुरुआत दी। सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद, डेरिल मिशेल (43) ने न्यूजीलैंड को आवश्यक गति प्रदान की। जबकि ग्लेन फिलिप्स ने केवल 23.2 ओवर में न्यूजीलैंड की जीत सुनिश्चित कर दी। श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने 2 विकेट लिए, जबकि दुष्मंथा चमीरा और महेश तिक्षणा ने एक-एक विकेट लिया।

जीत के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंचना हुआ मुश्किल

इस जीत के बाद, ब्लैक कैप्स 9 मैचों में 10 अंकों और (+)0.743 के नेट रनरेट के साथ सेमीफाइनल के करीब पहुंच गई है। वे चौथे स्थान पर हैं और सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि पाकिस्तान 11 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करता है। पाकिस्तान के लिए न सिर्फ यह मैच जीतना जरूरी होगा, बल्कि उसे यह मैच बड़े अंतर से भी जीतना होगा।

कौन होगा भारत के विपक्ष में

यदि न्यूजीलैंड क्वालिफाई कर जाता है, तो सेमीफाइनल के लिए 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े में उसका मुकाबला भारत से होगा, अन्यथा यदि पाकिस्तान किसी तरह क्वालिफाई कर जाता है, तो 16 नवंबर को ईडन गार्डन्स में उसका मुकाबला भारत से होगा।

Tags:    

Similar News