NZ vs SL World Cup 2023 Update: न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को 171 पर किया ऑल आउट, जीत के लिए 172 का लक्ष्य

NZ vs SL World Cup 2023 Update: श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड वर्ल्ड कप 2023 के लीग चरण का अपना आखिरी मुकाबला खेल रहे है। कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंकाई टीम को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया।

Update:2023-11-09 18:12 IST

NZ vs SL World Cup 2023 Update(Pic Credit-Social Media)

NZ vs SL World Cup 2023 Update: वर्ल्ड कप 2023 का लीग चरण अब खत्म होने की राह पर है। आज से सभी टीम अपने अंतिम नौवें मैच की तरफ़ रूख मोड़ रही है। वर्ल्ड कप का 41 वां मुकाबला न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। यह मैच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। श्रीलंका के तरफ से बेहतर प्रर्दशन की अपेक्षा सभी क्रिकेट फैंस को थी। लेकिन कीवी के गेंदबाजों का हौसला ज्यादा बुलंद रहा। श्रीलंकाई बल्लेबाजों की बात करें तो कुशल परेरा और महीश तीक्षणा के अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 से ज्यादा का स्कोर नहीं बना पाया। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले ही क्वालीफाई कर लिया है। एक आखिरी स्थान के लिए बाकी बची टीमें संघर्ष कर रही है। जिसमे न्यूजीलैंड्टक पास आज आखिरी मौका है।

आखिरी विकेट के लिए 14 ओवर का इंतजार 

श्रीलंका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पहले बल्लेबाजी करते हुए। 46.4 ओवर में ऑल आउट हो गई। न्यूज़ीलैंड के सामने 172 रन का लक्ष्य रखा। श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज कुशल परेरा और पथुम निसांका क्रीज पर आए, और दोनों ओपनर की साझेदारी दूसरे ओवर में ही टूट गई। पथुम निसांका 8 गेंद खेलकर आउट हो गए। कैप्टन कुशल मेंडिस क्रीज पर आए, लेकिन सिर्फ 7 गेंद पर 6 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। इसी तरह सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका और एंजेलो मैथ्यूज भी मामूली सी 1, 8 और 16 रन की पारी पाई खेलकर ड्रेसिंग रूम वापस लौट गए। तब तक कुशल परेरा ने टीम को अर्धशतक के साथ 100 रन की पर पहुंचा दिया। कुशल परेरा 51 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। धनंजय दी सिल्वा और चमिक करुणारत्ने भी टीम के लिए 19 और 6 रनों की पारी खेलकर वापस लौट गए। महीश तिक्षणा क्रीज पर बने रहे, दुष्मंथा चमिरा 20 गेंदों में 1 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। श्रीलंका ने अपना नौवां विकेट गवां दिया था। दिलशान मदुशंका क्रीज़ पर आए, जिन्होंने तिक्षणा का साथ दिया। ओर श्रीलंका की पारी को 47 ओवर तक ले गए। आखिरी साझेदारी लगभग 14 ओवर में 43 रन की रही। जिसके बदौलत श्रीलंका टीम 171 रनों पर पहुंच पाई। मदुशंका ने 48 गेंदों का सामना किया जिसमे 19 रन आए। वही, महीश तीक्षणा 91 गेंदों का सामना करते हुए, 38 रन की पारी खेलकर नाबाद रहें। 

Tags:    

Similar News