टी-20 विश्व कप 2022: श्रीलंका और नामीबिया के बीच पहला मुकाबला, जानिए ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और जरुरी बातें

SL vs NAM Match Preview: टी-20 विश्व कप 2022 का आगाज होने में अब महज कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले मुकाबले में श्रीलंका की भिड़ंत नामीबिया से होगी। इस मैच में श्रीलंका का पलड़ा काफी भारी रहेगा। लेकिन नामीबिया की टीम भी बड़ा उलटफेर करने का माद्दा रखती है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-10-15 14:40 GMT

SL vs NAM Match Preview

SL vs NAM Match Preview: टी-20 विश्व कप 2022 का आगाज होने में अब महज कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले मुकाबले में श्रीलंका की भिड़ंत नामीबिया से होगी। इस मैच में श्रीलंका का पलड़ा काफी भारी रहेगा। लेकिन नामीबिया की टीम भी बड़ा उलटफेर करने का माद्दा रखती है। श्रीलंका की टीम ने हाल ही में टी-20 में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। नामीबिया की टीम भी गेरहार्ड इरास्मस की अगुवाई में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। नामीबिया ने पिछली दो सीरीज में युगांडा और जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज की थी। चलिए जानते हैं इस मुकाबले से जुड़ी कुछ जरूरी बातें।

कहां देख सकते हो लाइव प्रसारण..?

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के जिलॉन्ग के सिमंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर सिर्फ अब तक एक ही मुकाबला खेला गया है। जिसमें श्रीलंका की टीम ने टारगेट का पीछा करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। अब एक बार फिर श्रीलंका इस मैदान पर जीत दर्ज करके अपने अभियान की जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (सुबह 9:30 बजे) पर होगा। वहीं हॉटस्टार ऐप पर इसकी लाइवस्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

श्रीलंका बनाम नामीबिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

बता दें इन दोनों टीमों के बीच ज्यादा मुकाबले कभी खेले नहीं गए। पिछले साल हुए टी-20 विश्व कप 2021 में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हुई थी। जिसमें श्रीलंका ने सात विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। उस मैच में नामीबिया की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 96 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंका की तरफ से भानुका राजपक्षे ने 27 गेंदों में 42* रनों की पारी खेलते हुए टीम को सत्ता विकेट जीत दिलाई थी। अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होगी। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने मैच से पहले कहा कि "एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद हमारा मनोबल काफी बढ़ा हुआ हैं। पहले मैच के लिए टीम के सभी खिलाड़ी एक बार फिर अपना दम दिखाने के लिए तैयार है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, धनंजया डी सिल्वा, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका।

नामीबिया: स्टीफन बार्ड, माइकल वैन लिंगेन, जान निकोल, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), डेविड विसे, जेन ग्रीन, जेजे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, पिक्की फ्रांस, बर्नार्ड शोल्ट्ज और बेन शिकोंगो।

Tags:    

Similar News