IND vs AUS WWC 2022: बिना बल्ला और गेंद उठाए झूलन गोस्वामी ने बनाया रिकॉर्ड, बनीं पहली महिला गेंदबाज

Jhulan Goswami: झूलन गोस्वामी का करियर शानदार रहा है। अब तक खेले 199 वनडे मैच में उन्होंने 250 विकेट लिए हैं। जिसमें 31 रन पर 6 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2022-03-19 03:41 GMT

झूलन गोस्वामी 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्लेयर झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) अपनी साथी खिलाड़ियों की तुलना में बेहद अनुभवी हैं। लंबे कद की इस खिलाड़ी के रिकॉर्ड भी ऊंचे हैं। इन्हीं वजहों से उनके हर मुकाबले पर मीडिया और प्रशंसकों की नजर रहती है। झूलन के खेले अधिकतर सीरीज में कोई ना कोई रिकॉर्ड उनके द्वारा बनते ही रहते हैं। ऐसी ही एक उपलब्धि झूलन के नाम के साथ हाल ही में जुड़ी है।

दरअसल, झूलन गोस्वामी ने आईसीसी महिला विश्व कप 2022 (ICC Women's World Cup 2022) के मैच में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। झूलन ऐसा करने वाली पहली महिला गेंदबाज हैं। बता दें, कि इस भारतीय महिला गेंदबाज से पहले ऐसा कारनामा किसी अन्य खिलाड़ी ने नहीं किया। इस रिकॉर्ड झूलन ने  न तो बल्ला उठाया और न ही गेंद। अब तो आप पक्का चकमा खा गए होंगे। तो चलिए हम बताते हैं, आखिर क्या है ये रिकॉर्ड। 

झूलन के नाम कई रिकॉर्ड 

झूलन के नाम ये रिकॉर्ड है सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाली महिला गेंदबाज होने का। महिला विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले मुकाबला झूलन गोस्वामी के वनडे करियर का 200वां मैच है। गौरतलब है, कि इतने यानी 200 वनडे मुकाबले खेलने वाली वो पहली महिला गेंदबाज हैं। इससे पहले खेले गए 199 वनडे में उन्होंने 250 विकेट 21.83 की औसत से लिए हैं। इनमें 31 रन देकर 6 विकेट लेने का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी शामिल है। झूलन ने अपने करियर में दो बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा कर चुकी हैं।

मिताली के बाद दूसरी खिलाड़ी झूलन

भारत की तरफ से 200 वनडे मैच खेलने वाली झूलन गोस्वामी पहली महिला गेंदबाज बनी हैं। इतने वनडे मैच खेलने वाली वो महिला क्रिकेट के इतिहास की वो दूसरी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले अब तक यह कीर्तिमान टीम इंडिया की दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान मिताली राज के नाम है। मिताली राज ने 229 मैच खेले हैं। 

ये रिकॉर्ड भी झूलन के नाम 

बता दें, कि आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में झूलन गोस्वामी ने यह तीसरी उपलब्धि हासिल की है। 200 वनडे खेलने की उपलब्धि से पहले वो विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा 250 वनडे विकेट हासिल करने की उपलब्धि भी उन्हीं के नाम दर्ज है जो वर्ल्ड कप के दौरान हासिल की।

Tags:    

Similar News