IND vs ENG : शतक से चुके शुभमन गिल रनआउट से लगा धक्का, यशस्वी ने जारी रखी बल्लेबाजी, लंच तक भारत के पास 440 रन की लीड

IND vs ENG 3rd Test Match: चौथे दिन लंच ब्रेक तक भारत के पास 440 रन की लीड है। जिम्मे दूसरी पारी में भारत ने यशस्वी के शतक से 314 रन जोड़े है। वही गिल ने भी 91 रन का बेहतरीन योगदान दिया है। भारत के पास अब भी 6 विकेट बचे हुए है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-02-18 06:20 GMT

Shubhman Gill and Yashasvi Jaiswal (Pic Credit-Social Media)

IND vs ENG 3rd Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। रविवार 18 फरवरी को मैच अपने चौथे दिन के कार्यकाल पर पहुंच गया है। शुभमन गिल और कुलदीप यादव ने दिन की शुरुआत की। गौरतलब है कि भारतीय टीम ने 196 रन की पारी 2 विकेट के नुकसान पर खेलकर तीसरे दिन की पारी को खत्म किया था। चौथे दिन के पहले सत्र में भारत की बढ़त 400 रन के पार पहुंच गई है। चौथे दिन लंच ब्रेक तक भारत के पास 440 रन की लीड है। जिसमे दूसरी पारी में भारत ने यशस्वी के शतक से 314 रन जोड़े है। वही गिल ने भी 91 रन का बेहतरीन योगदान दिया है। भारत के पास अब भी 6 विकेट बचे हुए है। अश्विन की वापसी भी भारत के लिए बड़ी खुशखबरी है।


शतक से चुके शुभमन गिल, भारत के पास बड़ी लीड

शुभमन गिल और कुलदीप यादव ने दिन की अच्छी शुरुआत की। लेकिन 91 रन पर उनका विकेट गिरने से उनके साथ टीम को भी निराशा मिली। यशस्वी जयसवाल 106 रन पर अपनी पारी फिर से शुरू करते हुए क्रीज पर लौट आए। वह तीसरे दिन रिटायर हर्ट हो गए थे। रजत पाटीदार ने रिटायर्ड हर्ट यशस्वी की जगह ली थी, लेकिन टॉम हार्टले ने 10 गेंदों में शून्य पर आउट कर दिया। जिसके बाद नाइटवॉचर कुलदीप ने 15 गेंदों में तीन रन बनाए। फिर दूसरे दिन भी शुभमन गिल के साथ 50 रन जोड़े। जिससे गिल 91 स्कोर तक पहुंच गए थे। 155 गेंदों की पारी खेलकर गिल शतक के करीब थे, लेकिन 9 रन से शतक बनाने से चूक गए। बेन स्टोक्स ने शुभमन गिल को रन आउट कर दिया था। हालांकि तबतक भारत के पास 350 रन लीड का आंकड़ा पार कर लिया था। गिल के साथ भारत ने अपना तीसरा विकेट गवां दिया।

कुलदीप का बल्लेबाजी से बेहतरीन योगदान

शुभमन गिल के 91 पर आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव क्रीज पर बने रहे। इस जोड़ी ने सिर्फ 12 रन ही जोड़े। जिसके बाद कुलदीप रेहान अहमद के आक्रामक गेंदबाजी के शिकार हो गए। कुलदीप यादव ने 91 गेंदों का मोर्चा संभाला जिसमे 27 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान कुलदीप ने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। कुलदीप की भूमिका तीसरे दिन की समाप्ति के समय मुख्य थी। जहां वे टिककर खेलने में सफल रहे। जिसके बाद सरफराज खान यशस्वी का साथ देने क्रीज पर आए, यशस्वी और सरफराज की जोड़ी ने लंच तक 56 रन जोड़े। जिससे भारत दूसरी पारी में 314 के स्कोर पर पहुंच चुका है। जिसमे यशस्वी 149 पर और सरफराज 22 रन पर नाबाद बने हुए है। भारत के पास चौथे दिन की पहले सेशन में 440 रनों की बड़ी लीड है। जो जल्द ही 500 के पार हो सकता है।

यशस्वी रिटायर्ड हर्ट पर आउट होकर लौटे वापस

यशस्वी जायसवाल ने भारत की पारी के शुरुआती हिस्से में अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए लगभग आश्चर्यजनक पारी खेली। अपनी 12वीं टेस्ट पारी में अपना तीसरा टेस्ट शतक पूरा किया। एक समय पर जायसवाल ने 73 गेंदों पर 35 रन से लेकर 101 गेंदों पर 88 रन तक की पारी खेली और केवल 28 गेंदों में 53 रन बनाए। यशस्वी जयसवाल को शतक बनाने के बाद पीठ में परेशानी होने लगी और आखिरकार फिजियो को बुलाया गया और उन्हें बाहर जाना पड़ा। फिजियो के कुछ ध्यान के बाद उन्होंने एक ओवर खेलने की कोशिश की। हालांकि, सलामी बल्लेबाज ने उस ओवर के बाद 133 गेंदों पर 104 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया। उनकी पारी में नौ चौके और पांच छक्के शामिल थे। वे अभी भी क्रीज पर 149 रन की पारी खेलकर नाबाद डटे हुए है।

Tags:    

Similar News