IND vs NEP U19 World Cup 2024: कप्तान उदय और सचिन के शतक से भारत ने नेपाल को दिया 298 का लक्ष्य, डबल शतक से खास रहा मैच

IND vs NEP U19 World Cup 2024: भारत ने दूसरे सुपर 6 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। जिसके बाद 5 विकेट के नुकसान पर भारत ने दो शतकवीरों की पारी से 297 रन बनाए।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-02-02 12:53 GMT

IND vs NEP U19 World Cup 2024(Pic Credit-Social Media)

IND vs NEP U19 World Cup 2024: भारत शुक्रवार को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के अपने अंतिम ग्रुप 1 सुपर सिक्स मैच में संघर्षरत नेपाल का सामना करते हुए, सेमीफाइनल में अपनी पहुंच को शानदार बनाने के लिए उत्सुक है। दो सुपर सिक्स समूहों से टॉप की दो टीमें ही इस मार्की इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। भारत दूसरे सुपर 6 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। जिसके बाद 5 विकेट के नुकसान पर भारत ने दो शतकवीर की पारी से 297 स्कोर पर पहुंची। भारत की शुरुआत धीमी रही। लेकिन फिर मिडल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने टीम को सही दिशा में आगे बढ़ाया।

भारत ने पावरप्ले में गवाया पहला विकेट

भारत के ओपनर बल्लेबाज आदर्श सिंह और अर्शिन कुलकर्णी क्रीज पर आए, लेकिन ज्यादा देर तक इनकी साझेदारी चल नहीं पाई। भारत ने पांचवें ही ओवर में अपना पहला विकेट गवां दिया। आदर्श 21 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। फिर प्रियांशु अर्शिन का साथ देने आए, लेकिन ये साझेदारी भी कोई कमाल नहीं दिखा पाई। भारत ने 14 वें ओवर में अपना दूसरा विकेट गवां दिया। इस दूसरे विकेट के नुकसान तक भारत 61 रन के आकंडे पर पहुंच चुकी थी। प्रियांशु मोलिया भी 19 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। फिर भारतीय टीम के कप्तान उदय सहारन क्रीज पर आएं, लेकिन उसी 14 वें ओवर के आखिरी गेंद पर भारत ने अपना तीसरा विकेट भी गवां दिया, अर्शिन कुलकर्णी 18 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। जिसके बाद मध्य क्रम बल्लेबाज सचिन दास क्रीज पर आए, सचिन और उदय ने 210 रनों से ज्यादा की साझेदारी करके भारत को 200 के पार पहुंचा दिया था।

कप्तान और सचिन के शतक से भारत ने ली राहत की सांस 

तीन विकेट गिरने के बाद भारत की स्थिति बहुत ही खराब थी। सिर्फ 77 के स्कोर पर भारत के 3 बल्लेबाज चलते बने थे। लेकिन फिर चौथे विकेट के लिए भारत के मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने 200 रनों की साझेदारी की। जिसमें दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना शतक पूरा किया। सचिन दास ने 116 रनों की पारी 101 गेंद पर खेली। जिसके बाद 48 वें ओवर में सचिन आउट हो गए। तब मुशीर क्रीज पर आए, उदय और मुशीर ने लगभग 17 रनों की पारी खेली। उसके बाद आखिरी ओवर में पांचवें गेंद पर कप्तान उदय भी आउट हो गए। उदय ने कुल 100 रन 107 गेंदों पर बनाया। जिससे भारत 297 के स्कोर पर पहुंचने में सफल रहा।

भारत रेटिंग और जीत दोनों में आगे

पाकिस्तान (+1.06) छह अंकों के साथ शीर्ष पर है, लेकिन भारत (+3.32) बेहतर नेट रन रेट के कारण शीर्ष स्थान पर है। उदय सहारन के नेतृत्व में टूर्नामेंट की पसंदीदा टीम को अभी तक टूर्नामेंट में हार का स्वाद नहीं चखना पड़ा है। नेपाल के आगे (बढ़ाने ) की संभावना नहीं है। आंकड़ों में भी भारत का दबदबा साफ़ देखा जा सकता है। वह सभी जीत के रिकॉर्ड और 6 अंकों के साथ ग्रुप 1 में शीर्ष पर है, जबकि नेपाल ने अभी तक कोई जीत हासिल नहीं की है।

Tags:    

Similar News