India Tour Of South Africa 2021-22: SA में नया कोरोना वेरिएंट, क्या रद्द होगा भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा?

India Tour Of South Africa 2021-22: दक्षिण अफ्रीका में एक नए कोविड-19 वेरिएंट B.1.1.1.529 का पता चला है। क्या भारत का साउथ अफ्रीका दौरा रद्द हो जाएगा? आइए जानते है इसके बारे में...

Written By :  Chitra Singh
Newstrack :  Network
Update: 2021-11-27 01:57 GMT

कोरोना वायरस-IND vs SA (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

India Tour Of South Africa 2021-22: कोरोना वायरस (Coronavirus) एक बार फिर से आगामी क्रिकेट मैच को संकट में डाल दिया है। दक्षिण अफ्रीका में एक नए कोविड-19 वेरिएंट B.1.1.1.529 (south africa new variant) का पता चला है। ऐसे में भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा (India Tour Of South Africa) सवालों के घेरे में है। हालांकि बीसीसीआई (BCCI) स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है।

भारत 17 दिसंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच औ ODI मैचों के लिए साउथ अफ्रीका के दौरे पर होगा। लगभग सात सप्ताह के असाइनमेंट के दौरान, भारत चार स्थानों - जोहान्सबर्ग (Johannesburg), सेंचुरियन (Centurion), पार्ल (Paarl) और केप टाउन (Cape Town) में तीन टेस्ट, तीन एकदिवसीय (ODIs) और चार टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाला है। वर्तमान में, जोहान्सबर्ग (Johannesburg) और प्रिटोरिया (Pretoria) कोरोना वायरस के खतरे के कारण आंशिक रूप से पूर्ण लॉकडाउन उपायों पर विचार कर रहे हैं।

भारत के साउथ अफ्रीका दौरे को लेकर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने स्पोर्ट मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, "फिलहाल, अभी शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कोशिश रहेगी कि यात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चले। हम परिस्थितियों पर नजर बनाए रखे हुए हैं और दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड के संपर्क में हैं। ऐसे कठिन समय में, हम केवल यह उम्मीद कर सकते हैं कि जब तक टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी, तब तक चीजें नियंत्रण में होंगी।"

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने यह भी बताया है कि, "खिलाड़ियों को मुंबई से जोहान्सबर्ग के लिए चार्टर फ्लाइट से भेजा जाएगा। परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें तीन से चार दिनों के हार्ड क्वारंटाइन में रखे जाने की संभावना है।"

भारत बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट कार्यक्रम (IND vs SA Cricket Schedule)

IND vs SA Test

दिनांक (Dates)मैच (Matches)स्थान (Venue)

17-21 दिसंबर 2021

पहला टेस्ट

वांडरर्स, जोहान्सबर्ग

26-30 दिसंबर 2021

दूसरा टेस्ट

सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन

 3-7 जनवरी 2022

तीसरा टेस्ट

 न्यूलैंड्स, केप टाउन

IND vs SA ODI

दिनांक (Dates)

मैच (Matches)

स्थान (Venue)

11 जनवरी 2022

पहला वनडे

बोलैंड पार्क, पार्ल

14 जनवरी 2022

दूसरा वनडे

न्यूलैंड्स, केप टाउन

16 जनवरी 2022

तीसरा वनडे

न्यूलैंड्स, केप टाउन

IND vs SA T20




19 जनवरी 2022

पहला टी20 आई

न्यूलैंड्स, केप टाउन

21 जनवरी 2022

दूसरा टी 20 आई

न्यूलैंड्स, केप टाउन

 23 जनवरी 2022

तीसरा टी 20 आई

बोलैंड पार्क, पार्ल

26 जनवरी 2022

चौथा टी 20 आई

बोलैंड पार्क, पार्ल


Tags:    

Similar News