IND vs SA: मीडिया बॉक्स के शीशे को आर पार कर रिंकू सिंह का छक्का 'महंगा साबित हुआ'

IND vs SA: रिंकू सिंह के जोरदार छक्के ने मीडिया बॉक्स के ग्लास पैनल को तोड़ दिया, जिसके स्टेन के अनुसार कुछ परिणाम हो सकते हैं।

Update: 2023-12-13 06:03 GMT

Rinku Singh break window glass During IND vs SA T20I Series (Pic Credit-Social Media)

IND vs SA: रिंकू सिंह की प्रसिद्धि विश्व स्तर पर बढ़ती जा रही है। भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज ने एक और उल्लेखनीय पारी खेल कर साबित कर दिया है। जब उन्होंने दूसरे टी20 इंटरनेशनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 39 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए। अगस्त में भारतीय क्रिकेट टीम के तरफ से पदार्पण के बाद यह रिंकू सिंह का पहला टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक था। रिंकू की जोरदार फॉर्म और छक्के मारने की क्षमता ने उन्हें पहले ही भारत के लिए अगले बड़े फिनिशर होने का टैग दिला दिया है, लेकिन मंगलवार शाम को बाएं हाथ के बल्लेबाज ने दुनिया को दिखाया कि वह डेथ ओवरों में सिर्फ एक विस्फोटक विकल्प से कहीं ज्यादा बेहतरीन प्लेयर हैं।

पहले शांत फिर दिखाया फॉर्म, जड़ा पहला अर्द्धशतक 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ छठे ओवर में तिलक वर्मा का विकेट गिरने पर रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए आये। रिंकू पहली ही गेंद पर आगे बढ़े और चार रन के लिए सीधा ड्राइव लगाया। लेकिन जैसे ही सूर्यकुमार यादव को अपनी बाउंड्री मिली, वह स्थिर हो गए। अगले चार ओवरों तक रिंकू शांत दिखे। 11वें ओवर में मार्को जानसन की गेंद पर लगातार दो चौके लगाकर उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखानी शुरू कर दी। तीन ओवर बाद, जब रिंकू ने अपना फॉर्म ऑन मोड पर शुरू किया। एंडिले फेहलुकवायो द्वारा फेंके गए 13वें ओवर में तीन चौकों और लिजाद विलियम्स पर तीन चौकों की मदद से रिंकू ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

बारिश से पहले रिंकू के शॉट ने मचाई तबाही

Team इंडिया अपने आखिरी ओवरों को खेल रही थी। तब रिंकू सिंह ने एक जोरदार शॉट लगाया। जो सीधा मीडिया बॉक्स की तरफ गया। जिसपर बात करते हुए, कॉमेंटेटर ने बताया कि खिड़की के कांच को तोड़ते हुए गेंद गई है। जैसे ही खेल बाधित हुआ, ब्रॉडकास्टर ने कहा, "उस छक्के को देखो, लेकिन यह महंगा साबित हुआ है। इसने मीडिया बॉक्स में एक ग्लास तोड़ दिया। हमारे पास इसकी एक तस्वीर है। इसका परिणाम यही हुआ है।" जिस पर दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी डेल स्टेन ने कहा, "हां, और गकेबरहा की पूर्वी खाड़ी में सभी रिंकू सिंह द्वारा इस छक्के से सरप्राइज्ड दिखे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ दूसरे टी 20 मैच में भारत डीएलएस पद्धति से मैच हार गया। जिसमे प्रोटियाज ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। भारत द्वारा दिए गए, 154 रन(DLS )के लक्ष्य को पूरा कर लिया। भारतीय क्रिकेट टीम अपने आख़िरी ओवर का मैच खेल ही रही थी कि, बारिश से मैच में अड़चन दल दी। जिसके बाद समय कम होने से, मैच अधिकारियों ने 5 ओवरों की कटौती कर दी। साउथ अफ्रीका के सामने 154 रनों का लक्ष्य 15 ओवर में रखा।

Tags:    

Similar News