IND vs ESP Hockey WC 2023: हॉकी विश्वकप में भारत की जीत के साथ शुरुआत, स्पेन को 2-0 से हराया

IND vs ESP Hockey WC 2023: हॉकी विश्वकप में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की। ओडिशा के राउरकेला में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने स्पेन को 2-0 के अंतर से हरा दिया। भारत के लिए इस मैच में अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने गोल किया।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2023-01-13 15:15 GMT

India Vs Spain Live Score

IND vs ESP Hockey WC 2023: हॉकी विश्वकप में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की। ओडिशा के राउरकेला में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने स्पेन को 2-0 के अंतर से हरा दिया। भारत के लिए इस मैच में अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने गोल किया।

कहां देखें लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग:

भारत में हॉकी विश्व कप 2023 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण टीवी चैनलों- स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एचडी पर किया जाएगा। जबकि हॉकी विश्वकप का ऑनलाइन आनंद उठाने के लिए लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर निःशुल्क उपलब्ध होगी। यूज़र्स को मैच देखने के लिए ओटीटी सर्विस को सब्सक्राइब करना होगा। विश्वकप के सभी मैचों का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में हो रहा है।

Live Updates
2023-01-13 15:30 GMT

IND vs ESP Hockey WC 2023: हॉकी विश्वकप में भारत की जीत के साथ शुरुआत, स्पेन को दी 2-0 से हराया

हॉकी विश्वकप में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की। ओडिशा के राउरकेला में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने स्पेन को 2-0 के अंतर से हरा दिया। भारत के लिए इस मैच में अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने गोल किया। 

2023-01-13 14:46 GMT

IND vs ESP Hockey Live Score: तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू, भारत की 2-0 से बढ़त

भारतीय टीम को तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में एक बार फिर पेनल्टी मिली है। लेकिन टीम इंडिया को इस बार गोल नहीं मिला। हालांकि भारत के कप्तान हरमनप्रीत ने गोल के लिए रिव्यू लिया था, लेकिन रिव्यू में भी भारत को गोल नहीं मिला।  

2023-01-13 14:35 GMT

IND vs ESP Hockey Live Score: स्पेन के खिलाफ भारत 2-0 से आगे, अमित रोहिदास के बाद हार्दिक सिंह ने किया गोल

हॉकी विश्वकप के पहले मैच में टीम इंडिया का जलवा देखने को मिला है। भारत ने दूसरे क्वार्टर तक स्पेन को 2-0 से पीछे छोड़ दिया। मैच के 26वें मिनट में हार्दिक सिंह ने स्पेन के चार खिलाड़ियों को छकाते हुए गोल किया। इसके साथ ही भारत ने इस मैच में 2-0 से बढ़त बना ली। इस मैच में अब स्पेन पर हार का खतरा मंडरा रहा है।  

2023-01-13 14:29 GMT

IND vs ESP Hockey Live Score: भारतीय गोलकीपर ने किया शानदार बचाव, स्पेन की टीम ने गंवाया मौका

पहले क्वार्टर में पिछड़ने के बाद स्पेन की टीम ने दूसरे क्वार्टर में आक्रमकता दिखाई है। स्पेन की टीम ने मैच के 24वें मिनट में गोल करने का मौका गंवा दिया। दूसरे क्वार्टर में में स्पेन की टीम को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन उसे स्पेनिश खिलाड़ी गोल में तब्दील नहीं कर पाए। भारतीय गोलकीपर कृष्ण पाठक ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल होने से बचा लिया। 

2023-01-13 14:18 GMT

IND vs ESP Hockey Live Score: पहले क्वार्टर के खेल में दिखा भारत का दबदबा, 0-1 से पिछड़ा स्पेन

भारत और स्पेन के बीच राउरकेला में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है। टीम इंडिया ने इस मैच में स्पेन पर शुरूआती मिनट में ही बढ़त बना ली। पहले क्वार्टर के खेल की समाप्ति तक भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है। पहले मिनट से ही भारतीय टीम के लिए पहला गोल अमित रोहिदास ने किया है।    

2023-01-13 14:11 GMT

IND vs ESP Hockey Live: भारत ने किया पहला गोल, अमित रोहिदास ने दिलाई टीम इंडिया को बढ़त

भारत के लिए अमित रोहिदास ने स्पेन के खिलाफ पहला गोल शुरुआती मिनट में पहला गोल कर दिखाया। सिर्फ दो मिनट के अंतराल में भारत को रेफरी ने दूसरा पेनल्टी कॉर्नर दिया है। पहले मौके को चूकने के बाद दूसरे पेनल्टी कॉर्नर को अमित रोहिदास ने गोल में तब्दील कर दिखाया। 

2023-01-13 14:03 GMT

IND vs ESP Hockey Live: भारत और स्पेन के बीच पहले क्वार्टर का खेल हुआ शुरू

हॉकी विश्वकप के पूल डी में भारत और स्पेन के बीच मैच शुरू हो गया है। इस मैच में दोनों टीमें बराबरी की नज़र आ रही है। भारतीय टीम शुरुआती मिनटों में ही स्पेन के ऊपर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। स्पेन ने भी शुरुआती 10 मिनट तक अपनी पूरी ताकत के मैच में बराबरी पर है।

2023-01-13 13:37 GMT

India Vs Spain Live Score: आज के मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11


Tags:    

Similar News