India vs Sri Lanka 1st T20: भारतीय टीम ने जीता टी-20 का पहला मैच, सूर्यकुमार यादव ने लगाया अर्धशतक

India vs Sri Lanka 1st T20: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-07-25 14:17 GMT

भारतीय टीम ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

India vs Sri Lanka ODI Series: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। 2-1 से वनडे सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया का मनोबल ऊंचा है। अब टी-20 सीरीज में सीरीज में टीम इंडिया जीत से शुरुआत करना चाहेगी। टी-20 विश्व के पहले होने वाली इस टी-20 सीरीज को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका
अविष्का फर्नांडो, मिनोड भानुका, धनंजय डिसिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका, आशेन बंडारा, वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, इसुरु उदाना, अकिला धनंजय, दुष्मंथा चमीरा।
भारतीय टीम
शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती। 





Live Updates
2021-07-25 18:14 GMT



2021-07-25 17:58 GMT

भारतीय टीम 38रन से जीता मैच। 

2021-07-25 17:55 GMT
18वें ओवर्स के साथ श्रीलंका की टीम को 12 गेंद पर 40 रन की जरूरत है।
2021-07-25 17:48 GMT

श्रीलंकी की टीम को जीत के लिए 17 गेंद पर 42 रन की जरूरत हैं।

2021-07-25 17:47 GMT



2021-07-25 17:43 GMT

16वें ओवर्स पर श्रीलंका की टीम को जीत के लिए 24 गेंद पर 52 रन की जरूरत हैंं।

2021-07-25 17:41 GMT

श्रीलंका को पांचवा झटका। चरित असलांका 26 गेंदों में 44 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर पृथ्वी शॉ को कैच दे बैठे। इसी के साथ  श्रीलंका को अब 27 गेंदों में 54 रन की जरूरत है।

2021-07-25 17:33 GMT

14वें ओवर के साथ श्रीलंका टीम ने शानदार प्रदर्शन कर रहा है। जीत के लिए श्रीलंका टीम को 36 गेंद पर 61 रन की जरूरत हैं। श्रीलंका की टीम ने चार विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं। चरित असलांका 43 रन और दासुन शनाका दो रन बनाकर क्रेज पर जम हुए हैं।

2021-07-25 17:30 GMT



2021-07-25 17:28 GMT

12 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 82/3 पहुंचा।  चरित असलंका 24 रन और आशेन बंडारा 8 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं।


Tags:    

Similar News