आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच, नोट कर ले टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के बाद 5 मैचों की T20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, जिसका पहला मुकाबला लखनऊ में होगा। यह मैच कब और कहां और कितने बजे से शुरू होगा, इसके लिए टाइम नोट कर ले।

By :  kalpkalal
Update:2026-10-06 17:23 IST

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारत की टी20 टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेलती नजर आएगी, जिसका पहला मैच लखनऊ में खेला जाएगा। पहले मैच को लेकर क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है। यह मैच कितने बजे से खेला जाएगा, इसके बारे में आज हम आपको सटीक जानकारी बताएंगे, ताकि आप इस मैच का भरपूर लुफ्त उठा सके।

कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज पहला T20 मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच शाम को 7:00 बजे से खेला जाएगा और इसके आधे घंटे पहले 6:30 बजे टॉस का समय निर्धारित किया गया है। मैच अगर दोनों टीम 20-20 ओवर का पूरा खेलती है तो यह लगभग 10:30 बजे तक समाप्त हो सकता है।

हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज खेली गई, जिसमें टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया। अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का लक्ष्य टी20 सीरीज पर कब्जा जमाने का होगा।

भारत-वेस्टइंडीज मैच की यहां देखें फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए इसका लाइव प्रसारण देख सकते हैं। वही मोबाइल पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जिओ हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है, जहां दर्शक घर बैठे मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर इस मैच का आनंद उठा सकते हैं। दरअसल इस मैच को डीडी की फ्री डिश पर मुफ्त में लाइव प्रसारित किया जाएगा जिसे आप मुफ्त में लाइव देख सकते हैं।

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 स्क्वॉड

भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा (VC), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (WK), संजू सैमसन (WK), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर।

वेस्टइंडीज की T20I टीम: शेई होप (C & WK), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, आमिर जंगू।

Tags:    

Similar News