सूर्यकुमार यादव को मुंबई टीम से बाहर रखने की असली वजह आई सामने, 10 दिन पहले हुआ था ऐसा

टीम इंडिया के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया है, जिसके पीछे एक बहुत बड़ी वजह सामने आई है। दरअसल 10 दिन पहले कुछ ऐसा हुआ था जिस कारण ये फैसला लिया गया।

By :  kalpkalal
Update:2026-10-06 22:26 IST

आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर करने का फैसला लिया, जो फैंस के लिए काफी हैरान करने वाला था। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि सूर्या ने खुद मैच खेलने की इच्छा जताई थी, फिर भी चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल नहीं किया। अब इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आई है कि आखिर सूर्या को रणजी टीम में जगह क्यों नहीं मिली और 10 दिन पहले ऐसा क्या हुआ था, जिस कारण मैनेजमेंट को ये फैसला लेना पड़ा।

इस कारण मुंबई रणजी टीम से बाहर हुए सूर्यकुमार यादव

बताया जा रहा है कि 10 दिन पहले सूर्यकुमार यादव ने टीम की घोषणा से पहले आयोजित किए गए पूर्व ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन बाद में उन्होंने खुद को चयन के लिए उपलब्ध बताया था। मुंबई की टीम पिछले 1 महीने से इसके लिए प्रैक्टिस कर रही हैं, जहां एक रिपोर्ट के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव के पास पिछले कुछ समय में लाल गेंद के क्रिकेट का अनुभव नहीं है और उन्होंने ट्रेनिंग कैंप भी अटेंड नहीं किया था। उन्हें लेकर सभी एकमत थे।

ऐसा भी कहा जा रहा है कि उनके आने से किसी युवा खिलाड़ी को बाहर करना पड़ता जो सेलेक्टर्स को उचित नहीं लगा, क्योंकि लगातार मेहनत करने वाले खिलाड़ी को बाहर बैठा कर सूर्या को टीम में शामिल करना यह कहीं से सही नहीं था। यही वजह है कि 11 से 14 अक्टूबर तक चंडीगढ़ के खिलाफ होने वाले पहले मैच के लिए सूर्या को 16 सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया।

सूर्या के पास अभी भी है वापसी का मौका

सूर्यकुमार यादव के पास अभी भी विकल्प है कि वह टीम में वापसी कर सकते हैं। उन्हें मुंबई क्रिकेट संघ के स्थानीय टूर्नामेंट जैसे पुलिस शील्ड या पुरुषोत्तम शील्ड में खेल कर अपनी फॉर्म को साबित करना होगा। हालांकि मुंबई के चयकर्ताओं ने उन्हें बताया है कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में 2026- 2027 सत्र में होने वाले घरेलू टूर्नामेंट के लिए उनके नाम पर विचार किया जाएगा। सूर्यकुमार यादव आखिरी बार आईपीएल के तुरंत बाद हुई टी20 मुंबई लीग में खेलते नजर आए थे।

Tags:    

Similar News