विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने के लिए सच में लिए 5 करोड़? खुद बताई सच्चाई
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली पर ये आरोप लगाया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज के यहां जाने के लिए उन्हें 5 करोड रुपए दिए गए थे। अब इस पूरे मामले पर विराट कोहली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली अक्सर यूपी के वृंदावन में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उनके दर्शन और उनके आशीर्वाद के लिए पहुंचते हैं। हाल ही में प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने अपनी जान ले ली थी, जिसे लेकर अभी भी जांच की जा रही है। अब इस पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली को लेकर तेजी से चर्चा चलने लगी और ये दावा किया जा रहा है कि 2023 में जब पहली बार विराट कोहली प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे, तो इसके लिए उन्हें 5 करोड़ दिए गए थे। अब इस पूरे मामले पर विराट कोहली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विराट कोहली ने बताई पूरी सच्चाई
विराट कोहली पर लगे आरोपों के बाद उनके प्रवक्ता की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जिसमें 5 करोड रुपए लेने के आरोप को पूरी तरह से निराधार और बेबुनियाद बताया गया है।
कोहली के प्रवक्ता ने कहा कि 'हम साफ तौर पर कहना चाहते हैं कि विराट कोहली के बारे में फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा किए गए दावे पूरी तरह गलत, निराधार और तथ्यों के लिहाजी से गलत है। विराट कोहली महाराज जी के प्रति अपनी गहरी आस्था और सम्मान के कारण ही वहां उनसे मिलने जाते हैं। हम इन बातों का पूरी तरह खंडन करते हैं। साथ ही हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि वह ऐसी खबरों या बयानों को चलाने से पहले पूरी तरह सावधानी बरते और साथ-साथ तथ्यों की जांच कर ले'।
यहां से शुरू हुआ पूरा विवाद
दरअसल सोशल मीडिया पर फलाहारी महाराज के नाम से मशहूर दिनेश शर्मा ने विराट कोहली के पैसे लेकर आश्रम में पहुंचने का दावा किया था जिसके बाद यह खबर आग की तरफ फैल गई। दरअसल फलाहारी महाराज ने ये आरोप यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे गए एक पत्र में लगाया था, जिसमें यह दावा किया गया था कि एक प्रॉपर्टी बिल्डर लॉबी और राजस्थान के प्राइवेट कंपनी ने कोहली की यात्रा का इंतजाम करने के लिए 5 करोड रुपए खर्च किया था ताकि भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नाम में से एक के साथ जोड़कर प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता और पहचान बढ़ाई जा सके। हालांकि कहीं भी यह आधिकारिक रूप से मौजूद नहीं है कि विराट कोहली को इसके लिए भुगतान किया गया था।