IPL में दमदार परफॉर्मेंस या अजीत अगरकर की विदाई.., भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में कैसे हुई एंट्री

4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी की है, जिन्हे न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 टीम के लिए चुना गया है। माना जा रहा है कि आईपीएल में दमदार परफॉर्मेंस और अजीत अगरकर की विदाई ने भुवनेश्वर के लिए टीम इंडिया के रास्ते खोल दिए।

By :  kalpkalal
Update:2026-10-08 00:30 IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए जैसे ही बीसीसीआई ने अपने स्क्वाड का ऐलान किया, तो उसमें भुवनेश्वर कुमार का नाम चौंकाने वाला था, जो 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। हालांकि इसके पीछे उनकी सालों की मेहनत भी है। उन्हें बहुत पहले ही मौका दिया जाना चाहिए था, लेकिन अजीत अगरकर कभी भी इस पक्ष में नहीं थे कि भुवनेश्वर की टी20 टीम में वापसी हो।

दरअसल अगरकर केवल युवाओं को मौका देने के बारे में सोच रहे थे। पर जैसे ही सितंबर में उनका कार्यकाल समाप्त हुआ, वैसे ही बीसीसीआई ने टीम चयन में भुवनेश्वर कुमार के नाम पर मोहर लगा दी।

4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसी

काफी पहले भी आरपी सिंह ने भुवनेश्वर कुमार का नाम टीम में शामिल करने के लिए आगे बढ़ाया था, लेकिन अगरकर ने कभी उन्हें समर्थन नहीं दिया। जैसे ही चीफ सेलेक्टर के रूप में उनकी विदाई हुई, अंतरिम अध्यक्ष प्रज्ञान ओझा और अन्य चयनकर्ताओं ने मिलकर भुवनेश्वर कुमार के अनुभव को महत्व दिया और टीम में उन्हें तरजीह दी। भुवनेश्वर की वापसी इसलिए भी अहम है क्योंकि इस सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह उपलब्ध नहीं है।

शानदार रहा भुवी का आईपीएल

36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार पिछले 2 साल से आईपीएल में आरसीबी के लिए बेहतरीन प्रदर्शन दिखा रहे हैं। इसके बावजूद भी अजीत अगरकर उन्हें मौका देने के पक्ष में नहीं थे। आखिरकार उन्हें इसका इनाम मिला। अजीत अगरकर की विदाई के बाद प्रज्ञान ओझा की अगुवाई में यह टीम चुनी गई है जिसमें भुवनेश्वर कुमार के अलावा वरुण चक्रवर्ती भी है जो चोट के चलते काफी समय से बाहर थे। भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2025 में 17 विकेट और आईपीएल 2026 में 28 विकेट लिए। उनके अंदर नई गेंद को दोनों दिशा में स्विंग कराने की क्षमता है जो पावर प्ले और डेथ ओवरों में विकेट निकालने की काबिलियत रखते हैं।

Tags:    

Similar News