CWG 2022: फाइनल में भारतीय हॉकी टीम की शर्मनाक हार, सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष

CWG 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ भारतीय टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

Written By :  Aakash Mishra
Update: 2022-08-08 13:41 GMT

Indian Hockey Team, CWG 2022 (Image credit: Twitter)

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7-0 से हरा दिया। भारत के गोल्ड मेडल जीतने का शानदार मौका था लेकिन टीम एक बार फिर फाइनल में जाकर हार गई। इसी के साथ भारत को सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में यह आखिरी इवेंट था, भारत गोल्ड के साथ इसे समाप्त नहीं कर पाई। इससे पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 3-2 से हारकर फाइनल में जगह बनाई थी।

ऐसा रहा खेल

खेल के पहले क्वार्टर में ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को पीछे कर दिया। मैच के नौवें मिनट पर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गोल किया। इसके बाद 14वें मिनट पर उन्होंने दूसरा गोल दाग। पहले क्वार्टर के अंत तक ऑस्ट्रेलिया की टीम 2-0 से आगे थी। दुसरे क्वार्टर में भी ऑस्ट्रेलिया ने शानदार खेल जारी रखा। 22वें मिनट पर ऑस्ट्रेलिया के जैकब एंडरस ने गोल दाग कर टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी। इसके 26वें मिनट पर ऑस्ट्रेलिया ने चौथा और फिर 27वें मिनट पर पांचवां गोल दाग दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच के हाफ तक 5-0 की बढ़त बना ली थी।

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे क्वार्टर में भी आक्रामक खेल जारी रखा। मैच के 42वें मिनट पर नाथन इफ्रॉम्स ने भारत के खिलाफ छठा गोल दाग दिया। जिसके चौथे क्वार्टर के पहले मिनट में भी ऑस्ट्रेलिया ने एक और गोल दाग दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 46वें मिनट पर मैच 7-0 के अंतर पर ला दिया। मैच के अंत यही स्कोर रहा और भारत को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।

ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

कॉमनवेल्थ गेम्स में 1998 से हॉकी का खेल खेला जा रहा है। तब से सभी बार ऑस्ट्रेलिया के टीम ने ही गोल्ड मेदा जीता है। इस बार ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार गोल्ड मेडल जीता है। वहीं भारत की टीम तीसरी बार फाइनल में जाकर हारी है। इससे पहले 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स और 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पुरुष टीम फाइनल तक पहुँचने में सफल रही है। लेकिन गोल्ड मेडल एक बार भी हाथ नहीं लगा।

Tags:    

Similar News