IPL 2022 CSK: चेन्नई की टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका के इस खतरनाक गेंदबाज की हुई इंट्री

IPL 2022 CSK: चेन्नई ने चोटिल खिलाड़ी एडम मिल्ने जगह श्रीलंका के अंडर-19 खिलाड़ी मथीशा पथिराना टीम में शामिल किया है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को चेन्नई ने 1.90 करोड़ में खरीदा था।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-04-21 14:43 GMT

मथीशा पथिराना (फोटों-सोशल मीडिया)

IPL 2022 CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम का प्रदर्शन अभी तक अच्छा नहीं रहा। टीम ने नए कप्तान रविंद्र जडेजा की कप्तानी में अभी तक सिर्फ एक मैच ही जीता है। अभी तक टीम 6 मैच खेल चुकी है। और इन 6 मैच में 5 हार के साथ अंक तालिका में नीचे से दूसरे स्थान नौवें पर है। टीम की गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। टीम प्रमुख गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल होने के करण आईपीएल ने बाहर हो चुके है। जो और टीम ने गेदबाज मेगा नीलामी से खरीदे थे, वो या तो बहुत रन खा रहे है, या कुछ ठीक ठाक गेंदबाज़ी कर रहे थें, वो चोटिल है। टीम के ऐसे ही चोटिल खिलाड़ी एडम मिल्ने की जगह श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को टीम में शामिल किया गया है।

मथीशा पथिराना के बारे में 

चेन्नई की टीम को आज मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। उससे पहले चेन्नई ने चोटिल खिलाड़ी एडम मिल्ने जगह श्रीलंका के अंडर-19 खिलाड़ी मथीशा पथिराना टीम में शामिल किया है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को चेन्नई ने 1.90 करोड़ में खरीदा था। लेकिन वे कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए, इस सीजन के पहले मैच में चोटिल हो गए थें। अब वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर गए है, उनकी जगह श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को टीम में शामिल किया गया है। पथिराना ने कम उम्र की अपनी प्रतिभा से सबको चकित किया है।

मथीशा पथिराना से अनुबंध

19 वर्षीय मथीशा पथिराना तेज गेंदबाज हैं, और वे भी लसिथा मलिंगा की तरह गेंदबाजी करते हैं। उनको छोटा मलिंगा भी कहा जाता है।उनकी गेंदबाजों को देखकर इस बात का अंदाजा भी आसानी से लगाया जा सकता है। मथीशा ने अंडर-19 विश्वकप में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। मथीशा को चेन्नई ने 20 लाख रुपये में टीम से जोड़ा है। मथीशा अब तक दो टी-20 मैच और लिस्ट ए का एक मैच खेल चुके हैं। इस प्रतिभाशाली गेंदबाज ने पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के खिलाफ खेले गए मैच में 2 विकेट झटके थे। जबकि वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ भी दो-दो विकेट लिए थे। 

Tags:    

Similar News