CSK vs MI: जब रविन्द्र जडेजा ने झुककर एमएस धोनी को मैदान पर किया सलाम, माही-माही से गूंज उठा मैदान

MS Dhoni: आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 17 रन की जरुरत थी। अन्तिम गेंद तक चले इस मैच में सीएसके टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अंतिम गेंद पर चौंका लगाकर जीत सुनिश्चित की।

Report :  Prashant Dixit
Update:2022-04-22 09:40 IST
एमएस धोनी और रविन्द जडेजा (फोटों-सोशल मीडिया)

IPL 2022 CSK vs MI: आईपीएल में कल रात खेलें गए मुंबई और चेन्नई के बीच का मैच बड़ा ही रोमांचक रहा। आप को बता दे आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 17 रन की जरुरत थी। अन्तिम गेंद तक चले इस मैच में सीएसके टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अंतिम गेंद पर चौंका लगाकर मैच में जीत सुनिश्चित की। यह मैच सीएसके की टीम ने 3 विकेट से जीत लिया। उस जीत से टीम के मौजूदा कप्तान रविन्द्र जडेजा बहुत ही खुश नजर आए उन्होंने धोनी को झुककर मैदान पर सलाम किया। साथ ही टीम के खिलाड़ी अंबाती रायुडू ने भी मैच के बाद धोनी का शुक्रिया अदा किया।

जडेजा ने झुककर किया सलाम 👇

एमएस धोनी ने इस मैच में 13 गेंद खेल कर 28 रन बनाएं, इस पारी में धोनी ने 3 चौके और 1 छक्का भी लगाया। और आखिरी गेंद पर चौंका जड़कर टीम की जीत सुनिश्चित की। एक समय असंभव लग रही जीत को धोनी ने आखिरी की 4 गेंद में 16 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और अपना वहीं फिनिशर रूप दिखाया जिसके लिए वो जानें जाते है। इस जीत की खुशी में टीम के कप्तान रविन्द्र जडेजा मैदान पर झुककर एमएस धोनी को सलाम करते नज़र आएं । साथ ही मैच के बाद अंबाती रायुडु ने भी इस जीत के लिए धोनी का आभार प्रकट किया। धोनी को मैदान पर सलाम करते, जडेजा की फोटो वायरल हो गई। 


अन्तिम ओवर में कमाल

उन्नीस ओवर के बाद टीम का स्कोर 139 रन था, बीसवें ओवर में गेंद जयदेव उनादकट के हाथ में थीं, और जीत के लिए 17 रन की जरूरत थी, क्रीज पर प्रिटोरियस थें, उनको जयदेव ने पहली गेंद पर आउट कर दिया। अब क्रीज पर नए बल्लेबाज ब्रावो थे उन्होंने दूसरी गेंद पर एक रन लिया, और क्रीज पर आ गए पूर्व कप्तान एमएस धोनी अब चार गेंद में टीम को जीत के लिए 16 रन की जरूरत थीं, फिर तीसरी गेंद पर छक्का, और चौथी गेंद पर चौंका जड़ दिया। अब अब अगली दो गेंद पर टीम को जीत के लिए, 6 रन की जरूरत बची थीं, अगली गेंद पर भाग के दो रन पूरे किए। अब अंतिम गेंद पर जीत के लिए, 4 रन की जरुरत बची थीं, उस अंतिम गेंद को धोनी ने बखूबी बाउंड्री लाइन के बाहर मार के मैच को जीत लिया। और एमआई को लगातार इस सीजन 7 वी हार का सामना करना पड़ा है।

Tags:    

Similar News