CSK vs MI MS Dhoni: धोनी का 40 साल की उम्र में फिनिशर रूप, अन्तिम ओवर में 16 रन बना टीम को दिलाई जीत

IPL 2022 CSK vs MI MS Dhoni: पहले खेलते हुए एमआई ने 7 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 155 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 156 रन बनाए और मैच जीत लिया।

Written By :  Prashant Dixit
Update: 2022-04-21 19:39 GMT

MS Dhoni (image-social media)

IPL 2022 CSK vs MI MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग में आज मैच मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। यह मैच बड़ा ही रोमांचक रहा है। पहले खेलते हुए एमआई ने 7 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 155 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 156 रन बनाए और मैच जीत लिया। सीएसके को अन्तिम ओवर में जीत के लिए 17 रन बनाने थें। उस ओवर में मैदान पर प्रिटोरियस और धोनी थें। पर धोनी ने इस ओवर में 16 रन नाबाद बनाकर मैच को सीएसके की झोली में डाल दिया। एमआई की यह इस सीजन लगातार 7वी हार है।

फिनिशर एमएस धोनी

एक समय आखिरी ओवर में 17 रन बनाने थें। मैच सीएसके के हाथ से निकालता हुआ दिख रहा था। पर एमएस धोनी ने वो मुमकिन कर दिखाया जो मैच के रोमांच के लिए जरूरी है। धोनी ने उस अंतिम ओवर की आखिरी चार गेंद पर 6,4,2,4, पर 16 रन बनाकर मैच को अपनी टीम सीएसके को जीतवा दिया। यह सीएसके की इस सीजन दूसरी जीत है। धोनी की इस छोटी सी पारी की चारों ओर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। धोनी ने इस से पहले भी कई बार इसी तरह मैच में फिनिशर की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है। पर इस उम्र में किसी प्लेयर की इस तरफ का कमाल का प्रर्दशन कम ही देखने को मिलता है। धोनी का इस आईपीएल सीजन में बल्ला जमकर बोल भी रहा है, जिस का फिनिशर के रुप में नतीजा आप सब के सामने है।

अन्तिम ओवर में कमाल

19 ओवर के बाद टीम का स्कोर 139 रन था, 20 वें ओवर में गेंद जयदेव उनादकट के हाथ में थीं, और जीत के लिए 17 रन की जरूरत थी, क्रीज पर प्रिटोरियस थें, उनको जयदेव ने पहली गेंद पर आउट कर दिया। अब क्रीज पर नए बल्लेबाज ब्रावो थे उन्होंने दूसरी गेंद पर एक रन लिया, और क्रीज पर आ गए पूर्व कप्तान एमएस धोनी अब चार गेंद में टीम को जीत के लिए 16 रन की जरूरत थीं, फिर तीसरी गेंद पर छक्का, और चौथी गेंद पर चौंका जड़ दिया। अब अब अगली दो गेंद पर टीम को जीत के लिए, 6 रन की जरूरत बची थीं, अगली गेंद पर भाग के दो रन पूरे किए। अब अंतिम गेंद पर जीत के लिए, 4 रन की जरुरत बची थीं, उस अंतिम गेंद को धोनी ने बखूबी बाउंड्री लाइन के बाहर मार के मैच को जीत लिया। और एमआई को लगातार इस सीजन 7 वी हार का सामना करना पड़ा है।

Tags:    

Similar News