IPL 2022 RCB vs KKR Live: RCB और KKR के बीच डी वाई पाटिल स्टेडियम में मुकाबला आज, जानें पिच और मौसम का हाल

IPL 2022 RCB vs KKR Live Score: IPL 2022 के आगाज होने के बाद लीग के छठे मुकाबले में आज मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत होगी।

Written By :  Prashant Dixit
Published By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-03-30 09:02 GMT

RCB vs KKR Live Score : आज मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत होगी।

IPL 2022 RCB vs KKR Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 इंडिया के सबसे बड़े खेल के त्यौहार का आगाज़ हो चुका है। अब तक जितने मुकाबले टूर्नामेंट में खेले गए हैं सब में भरपूर रोमांच देखने को मिला है। लीग का छठा मुकाबला RCB और KKR के बीच 30 मार्च को मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान की लाल मिट्टी की पिच तेज़ गेंदबाज़ों के लिए काफी अनुकूल है क्योंकि इस स्तह पर तेज़ गेंदबाज़ों को अच्छा बाउंस मिलता है जो बल्लेबाज़ को खासा परेशान करता है। एक जगह जहां श्रेयस अय्यर होंगे तो वहीं दूसरी ओर किंग कोहली मौजूद होंगे। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले में पिच और मौसम का क्या मिजाज रहने वाला है।

डी वाई पाटिल मैदान का हाल

डी वाई पाटिल मैदान की पिच बल्लेबाज़ों के भी हित में रहती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, वहीं अगर बल्लेबाज़ शुरुआती कुछ ओवर निकालने में सफल रहा तो आसानी से और तेज़ गति से रन भी बनाए जा सकते हैं। यह मैदान लंबी बाउंड्री के कारण हाई स्कोरिंग ग्राउंड कभी नहीं रहा है। पर पिछले मैच में यह बात पूरी तरह गलत साबित हुई। RCB vs PBKS मैच में कुल 413 रन बने। RCB ने 205 का स्कोर बनाया जबाव में PBKS ने 208 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। पिच पर अधिक घास होने से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन स्पिनरों को ज्यादा सहायता मिलने की उम्मीद नहीं है। ओस के कारण शाम के मुकाबले में टॉस जीतना भी महत्वपूर्ण हो जाता है। इस मैदान में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करना काफी असरदार साबित हो सकता है।

आपको बता दें कि मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में आजतक कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच का नहीं खेला गया है। हालांकि आईपीएल के 18 मुकाबलों का यहां आयोजन हो चुका है। जिसमें दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का दबदबा रहा है। इस मैदान पर कुल मुकाबले 18 मैच खेलें गए है। जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 7 मैच जीतें है। बैटिंग सेकंड वाली ने 11 मैच में जीत दर्ज की है। पहली पारी का औसतन स्कोर 143 रन है। इस पिच पर अधिकतम स्कोर 208/5 है तो न्यूनतम स्कोर 82 रन है।

नवी मुंबई में आज का मौसम

30 मार्च को RCB vs KKR मैच के दौरान नवी मुंबई का मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। आज शाम जब दोनों टीम के खिलाड़ी मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेंगे। तब अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्शियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्शियस रहने की संभावना है। मैच के दौरान हवा 5 से 8 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। हालांकि 45 से 60 प्रतिशत तक ह्यूमिडिटी यानी उमस के रहने की संभावना हैं। शाम के समय ओस फैक्टर अहम हो सकता है। फिर भी दर्शक अपनी-अपनी टीमों को पूरा सपोर्ट करते हुए नज़र आने वाले है।

Tags:    

Similar News