IPL 2022 RCB vs RR: मैदान पर भिड़े हर्षल और रियान, दूसरे खिलाड़ियों को करना पड़ा बचाव

IPL 2022 RCB vs RR: राजस्थान की टीम ने बैंगलोर को 29 रन से हरा दिया, इस मैच में आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल और आरआर के बल्लेबाज़ रियान पराग के बीच तीखी बहस हो गई जो कि खेल भावना के विपरीत है।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-04-27 04:56 GMT

IPL 2022 RCB vs RR ( image-social media) 

IPL 2022 RCB vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में कल रात राजस्थान और बैंगलोर के बीच मैच खेला गया, जिसमें राजस्थान की टीम ने बैंगलोर को 29 रन से हरा दिया, इस मैच में आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल और आरआर के बल्लेबाज़ रियान पराग के बीच तीखी बहस हो गई जो कि खेल भावना के विपरीत है, रियान ने हर्षल की जमकर धुनाई कर दी थीं, जिस से नाराज हर्षल ने रियान मैच के अंत में हाथ तक नहीं मिलाया था। अब इस विवाद की प्रतिक्रिया आ रही है, लोग हर्षल के इस रवैया से काफी असंतुष्ट है, जो कि खेल भावना के विपरीत थी।

हर्षल पटेल और रियान पराग के बीच विवाद

रियान पराग ने हर्षल पटेल के आखिरी ओवर में 18 रन कूट दिए। पराग ने 31 गेंदों में 56 रनों की मैच में नाबाद पारी खेली थी। पराग ने आखिरी ओवर में हर्षल पटेल की गेंद पर एक चौका और दो छक्के जड़े थे। राजस्थान रॉयल्स की पारी खत्म होने के बाद जब रियान पराग डग आउट की ओर जाने लगे, तो हर्षल पटेल ने पराग ने कुछ बोल दिया था।

पराग ने पलट कर हर्षल को जवाब दिया, तो दोनों के बीच बहस देखने को मिली, इसके बाद खिलाडयों को दोनों के बीच बचाव करना पड़ा, मैदान से जाते समय दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच बहस भी हुई। हर्षल पटेल ने इस मैच में चार ओवर फेंक के 33 रन दिए और एक विकेट लिया था। वहीं रियान पराग ने 56 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स मैच में 144 के सम्मान जनक स्कोर तक पहुंच पाई थीं। पराग ने 31 बॉल में 56 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के लगाएं। पराग ने इसके बाद फील्डिंग करते हुए कुछ कैच भी पकड़े, आखिर में हर्षल पटेल का कैच के आरसीबी की पारी को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई।

हद तो तब हुई जब मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी परंपरा के अनुसार एक दूसरे से मिलते हुए पवेलियन लौटते हैं, वहां पर जब पराग ने हर्षल पटेल से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाया तो हर्षल ने राजस्थान के इस युवा खिलाड़ी को नजरअंदाज करते हुए अपना गुस्सा जाहिर कर दिया। राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में 29 रनों से बेंगलुरु को मात दी थीं।

Tags:    

Similar News