IPL 2023 Auction: कोहली या रोहित नहीं, इस सीजन सबसे महंगे बिकेंगे ये 4 खिलाड़ी, भारी रकम देने को तैयार Teams

IPL Auction 2023 Special: आईपीएल 2023 को लेकर अभी से ही चर्चे हो रहे हैं। दरअसल इस साल आईपीएल ऑक्शन में कई प्लेयर्स की टीमें बदल सकती हैं। मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को आयोजन किया जाएगा।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-09-26 14:44 GMT

IPL Auction ( Image: Social Media)

IPL Auction 2023 Special: आईपीएल 2023 को लेकर अभी से ही चर्चे हो रहे हैं। दरअसल इस साल आईपीएल ऑक्शन में कई प्लेयर्स की टीमें बदल सकती हैं। दरअसल आईपीएल 2023 से पहले मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेडिंग विंडो में आईपीएल टीमें खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती है और रिलीज भी कर सकती है। 

हालांकि, इसके लिए दोनों टीमों के मालिकों का सहमत होना भी उतना ही जरूरी होगा। मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को आयोजन किया जाएगा। ऐसे में कई खिलाड़ी ऐसे होंगे जिनको सभी टीमें हर हाल में अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी, जिसके लिए वे कितनी भी रकम देने को भी तैयार होंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कौन से हैं ये 4 खिलाड़ी जो IPL 2023 में सबसे ज्यादा महंगे होंगे: 

कैमरून ग्रीन (Cameron Green),ऑस्ट्रेलिया

दरअसल भारत-ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने अपने गेम से सभी को काफी प्रभावित किया। भारत के खिलाफ सीरीज में कैमरून ग्रीन ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया, बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी में भी काफी प्रभावित किया। अब ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है, इस खिलाड़ी की ऑलराउंडर काबिलियत की बदौलत और शानदार प्रदर्शन के दम पर आईपीएल मिनी ऑक्शन में बड़ी राशि मिल सकती है। सभी टीमें इस बेहतरीन खिलाड़ी को अपनी टीम में रखना चाहेगी।

बेन स्टोक्स (Ben Stoke), इंग्लैंड

बता दे बेन स्टोक्स इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान हैं। हालांकि बेन स्टोक्स IPL मेगा ऑक्शन 2022 में नहीं थे, लेकिन इस सीजन IPL 2023 में शामिल हो सकते हैं। दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल मिनी ऑक्शन में बेन स्टोक्स महंगे खिलाड़ियों में से एक होंगे। अगर बेन स्टोक्स IPL 2023 मिनी ऑक्शन में होंगे तो इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को बहुत अच्छी राशि मिल सकती है।  

हैरी ब्रूक (Harry Brook), इंग्लैंड

इंग्लैंड के बेस्ट बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, इस खिलाड़ी ने अब तक 8 मैचों में 253 रन बना चुके हैं। बता दे इस दौरान हैरी ब्रूक का एवरेज 42.17 जबकि स्ट्राइक रेट 156.17 का रहा है। साथ ही हैरी ने अपने T20 करियर में अब तक 10 छक्के और 25 चौके लगा चुके हैं। हैरी के शानदार प्रदर्शन के कारण ऐसा माना जा रहा है कि हैरी ब्रूक को IPL मिनी ऑक्शन 2023 में अच्छी खासी कीमत मिल सकती है और वे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल हो सकते हैं। 

सैम कर्रन (Sam Curran), इंग्लैंड

सैम कर्रन दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर क्रिकेटरों में एक माने जाते हैं। खासकर, लिमिटेड ओवर क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने सभी को बहुत प्रभावित किया है। IPL मेगा ऑक्शन 2022 में सैम कर्रन नहीं थे, लेकिन आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन का हिस्सा बेशक हो सकते हैं। IPL मिनी ऑक्शन में लगभग सारी टीमें इस ऑलराउंडर पर भारी-भरकम राशि खर्च कर अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी। सैम कर्रन महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।  

Tags:    

Similar News