IPL 2023: दिल्ली में दिखेगी दादा की दादागिरी, इस बार गांगुली निभाएंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2023: आईपीएल 2023 को लेकर सभी टीमें जीत की तैयारी में लग गई हैं। लेकिन इसी बीच जहां एक ओर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के एक्सीडेंट ने दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2023-01-03 11:12 GMT

Sourav Ganguly (Image: Social Media)

IPL 2023: आईपीएल 2023 को लेकर सभी टीमें जीत की तैयारी में लग गई हैं। लेकिन इसी बीच जहां एक ओर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के एक्सीडेंट ने दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) के वापस आने से टीम ने राहत की सांस ली है। दरअसल BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली अप्रैल में शुरू होने वाले IPL सत्र से दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए बड़ी जिम्मेदारी निभायेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स में होगा गांगुली का यह रोल

ऋषभ पंत के हेल्थ (Rishabh pant Health) को लेकर जहां दिल्ली की टीम परेशान हैं तो वहीं गांगुली के आने से मजबूती भी मिलेगी। दरअसल सौरभ क्रिकेट निदेशक के रूप में इस लीग में वापसी करेंगे। इसकी जानकारी आईपीएल से जुड़े सूत्रों ने दी है। बता दें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान गांगुली ने अक्टूबर में बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब दादा दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के अलावा इस फ्रेंचाइजी से जुड़ी आईएलटी20 (ILT 20) की टीम दुबई कैपिटल्स और दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग की टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स के क्रिकेट से जुड़े कार्यों को भी देखेंगे। 

दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर थे गांगुली

सूत्रों की मानें तो सौरव गांगुली इस साल से ही दिल्ली कैपिटल्स के साथ वापसी करेंगे। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब दादा दिल्ली की टीम के साथ जुड़ेंगे। आपको बता दें कि सौरभ साल 2019 में इस फ्रेंचाइजी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर (Delhi Capitals Mentor) रह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक फ्रेंचाइजी और गांगुली के बीच इसे लेकर काफी चर्चा भी हुई है। पहले भी दिल्ली से जुड़े होने के कारण गांगुली और इसके मालिकों के बीच की समझ भी काफी अच्छी है। जिसका फायदा आईपीएल 2023 में इस टीम को मिलेगी। सूत्रों ने यह भी कहा कि अगर गांगुली आईपीएल में काम करना चाहेंगे तो हमेशा दिल्ली कैपिटल्स की टीम (Delhi Capitals Team) के साथ ही करेंगे। वहीं यह खबर दिल्ली की टीम के साथ साथ उनके फैंस के लिए भी काफी अच्छी खबर है। 

Tags:    

Similar News