IPL 2023: मुंबई इंडियंस के लिए कैमरून ग्रीन करेंगे पारी की शुरुआत या ऑलराउंडर बन देंगे साथ? जानें अंदर की बात

IPL 2023: ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन खिलाड़ी कैमरून ग्रीन का चर्चा इन दिनों काफी जोरो शोरो पर है। ग्रीन ने अपने बेहतरीन फॉर्म से फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-12-28 12:12 GMT

Cameron Green (Image: Social Media)

IPL 2023: ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन खिलाड़ी कैमरून ग्रीन के चर्चे इन दिनों काफी जोरो शोरो पर है। ग्रीन ने अपने बेहतरीन फॉर्म से फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली है। वहीं इन दिनों ग्रीन सुर्खियों में भी बने हुए हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण है आईपीएल। आईपीएल 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ी की लिस्ट में ग्रीन भी शामिल हो गए हैं। ग्रीन को 5 बार विजेता रही मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीदा है। लेकिन अब फैंस यह कयास लगा रहें हैं कि ग्रीन कौन से नंबर पर मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे।

भारत में रहा है शानदार प्रदर्शन

बता दें ग्रीन अक्सर अपनी टीम को मुश्किलों से बाहर निकालते हैं। यह शानदार खिलाड़ी अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के दम पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। भारत में कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन कमाल का रहा है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया की टीम जब सितंबर के महीने में भारत दौरे पर आई थी उस सीरीज के दौरान इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था।

Cameron Green

जानकारी के लिए बता दें कि ग्रीन ने टीम इंडिया के खिलाफ 20 सितंबर को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में 30 गेंदों पर 61 रनों की धुआंधार पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए थे। यहां तक कि पहले टी-20 मुकाबले में उन्हें एक सफलता भी मिली थी। इसके बाद सीरीज के दूसरे टी-20 मुकाबले में ग्रीन ने भारत के खिलाफ खेलते हुए 21 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली थी। जिससे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ग्रीन भारत की धरती पर बेस्ट परफार्म दे सकते हैं। 

किस नंबर पर खेलेंगे कैमरून ग्रीन

अब वहीं एक बार फिर ग्रीन आईपीएल में भी छा जाने वाले हैं। फैंस का कहना है कि मुंबई इंडियंस ग्रीन को ओपनर के तौर पर पहले नंबर पर भेज सकती है क्योंकि पावरप्ले में बिग हीटर्स की जरूरत होती है। जितनी ज्यादा रन बनेंगे इससे टीम को मजबूती मिलेगी। ऐसे में ग्रीन ओपनर के तौर पर नजर आ सकते हैं। दरअसल ग्रीन की तुलना बड़े बिग हिटर्स से की जाती है खासकर क्रिस गेल, ए बी डिवीलर्स और विराट कोहली से। वहीं ग्रीन एक बेहतरीन ऑलराउंडर भी है और वे 7वें नंबर पर भी बड़े बड़े शॉट्स लगा सकते हैं। ऐसे में ग्रीन को मुंबई इंडियन सांतवे नंबर पर भी भेज सकती हैं। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई इंडियंस ने जिस खिलाड़ी को 17.25 करोड़ में खरीदा है उसे किस तरह से टीम में शामिल करती है।

Tags:    

Similar News