IPL 2024: जब धोनी का ऑटोग्राफ लेने के लिए पीछे-पीछे भागे लीजेंड सुनील गावस्कर

IPL 2024: महेन्द्र सिंह धोनी की दीवानगी का आलम ये है कि उनका ऑटोग्राफ पाने के लिए पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर को भी पीछे-पीछे भागना पड़ा।

Report :  Kalpesh Kalal
Update: 2024-02-27 05:29 GMT

IPL 2024 (Source_Social Media)

IPL 2024: वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तान में से एक महेन्द्र सिंह धोनी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट गलियारों में फैंस के बीच एक बहुत बड़ा अहसास माने जाते हैं। इस नाम ने अपने साथ बतौर कप्तान से लेकर बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में जो कामयाबी हासिल की है, उसका गुणगान करने में शब्द भी कम पड़ सकते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर आईपीएल में अपनी कप्तानी का सिक्का जमाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी फैंस के बीच सबसे चहेते खिलाड़ी के तौर पर माने जाते हैं।

जब भारत के लीजेंड क्रिकेटर ने धोनी का ऑटोग्राफ पाने के लिए दिखायी उत्सुकता

फैंस इस लीजेंड कैप्टन का एक दीदार पाने तक को कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है। फैंस के लिए धोनी से मिलना या उनका ऑटोग्राफ पाना एक बहुत ही खास उपलब्धि मानी जा सकती है। फैंस को तो आपने एमएस धोनी का ऑटोग्राफ पाने के लिए कईं बार पीछे-पीछे भागते देखा हो, लेकिन क्या किसी महान क्रिकेटर को धोनी का ऑटोग्राफ पाने के लिए उनके पीछे भागते देखा है? नहीं ना... लेकिन भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वकालिन महानतम बल्लेबाज को धोनी का ऑटोग्राफ पाने के लिए उनके पीछे-पीछे भागते देखा गया है।

जब सुनील गावस्कर को धोनी के ऑटोग्राफ के लिए भागना पड़ा पीछे

जी हां... भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान टेस्ट बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर को ऐसा करते देखा गया था। धोनी का ऑटोग्राफ पाने के लिए पिछले साल आईपीएल फाइनल मैच के बाद सुनील गावस्कर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के पीछे-पीछे भागे, खुद गावस्कर ने एक बार फिर से उस पल को याद किया और महेन्द्र सिंह धोनी को महान कप्तान, शानदार इंसान और बेहतरीन प्लेयर माना।

2023 के आईपीएल फाइनल के बाद गावस्कर ने लिया था धोनी का ऑटोग्राफ

स्टार स्पोर्ट्स ने रांची के स्वामी विवेकानंद ऑडिटॉरियम में एक इवेंट का आयोजन किया। इस इवेंट में IMM के छात्रों और मीडिया के साथ संवाद हुआ। इस इवेंट के दौरान सुनील गावस्कर ने महेन्द्र सिंह धोनी से जुड़ा ऑटोग्राफ वाले वाकये को लेकर बात की। जिसे लेकर सुनील गावस्कर ने कहा कि, “जब मुझे पता चला कि चेन्नई सुपर किंग्स और एमएस धोनी चेपॉक में लैप ऑफ ऑनर करने जा रहे हैं, तो मैंने उस क्षण को यादगार बनाने का फैसला किया। और इसलिए मैं एमएस धोनी के पीछे ऑटोग्राफ के लिए भागा। धोनी शानदार खिलाड़ी, व्यक्ति और कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई को पांच बार चैंपियन बनाया और उम्मीद करते हैं कि छठी बार भी चैंपियन बनाएंगे।“

पहली बार ऐसा दिखा ऐसा नजारा, जब ऑटोग्राफ के लिए एक लीजेंड के पीछे पड़ा दूसरा लीजेंड

ये घटना पिछले साल आईपीएल के फाइनल मैच के बाद की है, जब चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर 5वीं बार खिताब पर कब्जा जमाया था। चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद सुनील गावस्कर धोनी का ऑटोग्राफ लेने के लिए पीछे-पीछे आगे और आखिर में महेन्द्र सिंह धोनी ने सुनील गावस्कर के शर्ट पर अपना ऑटोग्राफ दिया। ये नजारा वाकई में बहुत ही बड़ा था, क्योंकि भारत के सबसे महानतम बल्लेबाज भारत के सबसे महानतम कप्तान से ऑटोग्राफ लेते दिखे।

Tags:    

Similar News