IPL 2024: आईपीएल से ठीक पहले महेन्द्र सिंह धोनी ने कर दिया बड़ा ऐलान, CSK के कप्तान के नए रोल ने बढ़ाया सस्पेंस

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने आईपीएल की तैयारियों के बीच कर दिया है नए रोल का बड़ा ऐलान, फैंस को कर दिया सोचने पर मजबूर

Report :  Kalpesh Kalal
Update: 2024-03-05 03:07 GMT

IPL 2024 (Source_Social Media)

IPL 2024: वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे फेवरेट टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस वक्त क्रिकेट जगत के तमाम फैंस 22 मार्च की उस तारीख का इंतजार कर रहे हैं, जिस दिन इस मेगा टी20 लीग के 17वें एडिशन का आगाज हो जाएगा। आईपीएल के इस साल होने वाले सत्र के लिए जबरदस्त बेताबी देखी जा रही है, क्योंकि एक तरफ तो मैदान में टीमें अपनी तैयारी में जुटती जा रही हैं, जो दूसरी तरफ फैंस भी आईपीएल के रोमांच को देखने के लिए अपनी सीट की पेटी बांधनें में लग गए हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी एक बार फिर से हैं CSK को लीड करने के लिए तैयार

इंडियन प्रीमियर लीग के इस साल होने वाले सीजन के लिए डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स भी मैदान में उतर चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले ही दिनों अपने कैंप की शुरुआत कर ली है, जो चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ जी-जान से मेहनत करने में जुट गई है। पिछले साल अपनी टीम को आईपीएल चैंपियन बनाने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी एक बार फिर से खेलने को तैयार हैं।

धोनी ने तैयारी के लिए कदम रखते ही फैंस को कर दिया कन्फ्यूज

महेन्द्र सिंह धोनी को फैंस एक बार फिर से देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। इस चैंपियन कप्तान के दांव-पेंच और उनका जलवा मैदान में देखने के इंतजार के बीच महेन्द्र सिंह धोनी ने फैंस को कन्फ्यूज कर दिया है। उन्होंने एक ऐसा ऐलान कर दिया है, जिसके बाद फैंस ही नहीं बल्कि हर कोई सोचने पर मजबूत हो गया है, जहां धोनी ने सस्पेंस बढ़ा दिया है।

एमएस धोनी इस बार आएंगे नए रोल में नजर

जी हां... आईपीएल के सबसे बेहतरीन और सबसे सफलतम कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इस बार के सीजन में नए रोल में नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पर एक ऐसी पोस्ट डाली है, जिसके बाद फैंस के बीच सस्पेंस बढ़ गया है। धोनी ने फेसबुक पोस्ट पर ऐसे संकेत दिए हैं कि वो इस बार के सीजन में नए रोल में नजर आने वाले हैं। अब नया रोल क्या है इस बारे में उन्होंने कोई ऐलान नहीं किया है, जिससे फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं।


Full View

धोनी ने कर दिया नए रोल का ऐलान, फैंस के बीच बढ़ाया सस्पेंस

महेन्द्र सिंह धोनी अक्सर ही मैदान में अपने पत्ते नहीं खोलते हैं, वो कब क्या दांव खेल लें किसी को भनक नहीं लगने देते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने इस बार अपने नए रोल को लेकर किया है। धोनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, “नए सीजन और नए रोल के लिए इंतजार नहीं कर सकता, बने रहें।“ अब इस पोस्ट का क्या मतलब है, धोनी का क्या नया रोल होने वाला है, फैंस काफी कन्फ्यूज हो गए हैं। और फैंस के बीच सस्पेंस बढ़ गया है। ऐसे में अब हमारे लिए धोनी के रोल को समझने के लिए इंतजार करने के अलावा कोई चारा नहीं है।

Tags:    

Similar News