MS Dhoni: क्या एमएस धोनी ने छोड़ी सीएसके की कप्तानी ? माही के बाद फ्रेंचाइजी की ओर से आई ऑफिशियल अपडेट!

IPL 2024 MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में आईपीएल की सबसे बड़ी और सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स 2024 के अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत 22 मार्च शुक्रवार की शाम से करेगी

Update:2024-03-04 21:51 IST

IPL 2024 MS Dhoni (photo. Social Media)

IPL 2024 MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में आईपीएल की सबसे बड़ी और सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स 2024 के अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत 22 मार्च शुक्रवार की शाम से करेगी। टीम अपना पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी। हालांकि आईपीएल की शुरुआत से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है, जिससे फैंस निश्चित रूप से निराश जरूर होंगे। असल में इस बार सीएसके एक अलग ही समीकरण के साथ मैदान पर लौट सकती है।

क्या एमएस धोनी ने छोड़ी चेन्नई की कप्तानी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2024 से पहले अपने सोशल मीडिया के अंतराल को समाप्त करते हुए, सीएसके के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने फेसबुक पर एक आकर्षक पोस्ट साझा की। 42 वर्षीय धोनी के इस साल अपना अंतिम सीज़न खेलने की उम्मीद है। वहीं इस दौरान फैंस को धोनी को कप्तान के रूप में वापस देखने की उम्मीद थी, लेकिन एमएसडी की पोस्ट निश्चित रूप से उनके बारे में कुछ अलग किरदार की तरफ इशारा कर रही है।

आपको बताते चलें कि एमएस धोनी ने हाल ही में फेसबुक पर पोस्ट किया, "नए सीज़न और नई 'भूमिका' का इंतज़ार नहीं कर सकते, बने रहें।" धोनी को आखिरी बार जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में देखा गया था। इस अवसर पर पत्नी साक्षी और कई भारतीय हस्तियों के साथ मौजूद धोनी को सीएसके के पूर्व साथी ड्वेन ब्रावो के साथ डांडिया सीखते देखा गया। उन्होंने इसी दौरान सोमवार (04 मार्च 2024) को फ़ेसबुक पोस्ट से सबको हैरान कर दिया। इसके बाद सीएसके के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी एक पोस्ट शेयर की गई।

उनकी इस फेसबुक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी उड़ने लगी। जिसमें से पहली यह भी है कि महेंद्र सिंह धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी नहीं करेंगे। जबकि एक अन्य फैंस की टुकड़ी यह भी बता रही है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के कुछ मैच खेलने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के मैंटोर बन जाएंगे। अब इन दोनों बातों में कितनी सच्चाई है, यह तो समय आने पर ही पता चलेगा।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल के पहले सीजन से कप्तानी की है। उन्हीं के नेतृत्व में चेन्नई की टीम ने कुल 10 बार इस फॉर्मेट में फाइनल खेला। केवल चार ऐसे आईपीएल रहे, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल से वंचित रह गई। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब भी अपने नाम किया। उनके हाथों में टीम की कमान होने की वजह से यह टीम इस समय आईपीएल की नंबर एक टीम भी है।

Tags:    

Similar News