IPL 2024: मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने Rohit Sharma पर दिया बड़ा अपडेट...

IPL 2024: आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन (Mini Auction) के दौरान मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी(Mumbai Indians Frenchise)के ऑनर आकाश अंबानी(Aakash Ambani) ने टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा(Rohit Sharma) की भूमिका पर बड़ा अपडेट दिया है।

Update: 2023-12-20 06:18 GMT

Akash Ambani replied to MI Fans (Pic Credit-Social Media)

IPL 2024: मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) के मालिक आकाश अंबानी आईपीएल 2024 खिलाड़ी नीलामी (IPL 2024 Mini Auction) में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार 19 दिसंबर को दुबई में मौजूद थे। जो कोका-कोला एरिना(Coca cola Arena) में अयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान, जब वेन्यू पर मौजूद मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों(Mumbai Indians Fans) में से एक ने चिल्लाया, "रोहित शर्मा को वापस लाओ," तो अंबानी ने छोटा सा जवाब दिया, जो अब इंटरनेट पर खूब चर्चे में है।

रिकी पोंटिंग के बाद रोहित शर्मा बने थे कप्तान

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बतौर कप्तान 11 सीजन में पांच खिताब जीतने वाले टीम लीडर है। लेकिन अब रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को फ्रेंचाइजी का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। फ्रेंचाइजी के इस फैसले से मुंबई इंडियंस के फैंस खुश नहीं हैं। रोहित शर्मा जो पहले तीन सीरीज में डेक्कन चार्जर्स का प्रतिनिधित्व करने के बाद 2011 की नीलामी के दौरान 9.2 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियन्स में शामिल हुए थे, उन्हें बल्ले से खराब फॉर्म के कारण रिकी पोंटिंग द्वारा भूमिका छोड़ने के बाद 2013 सीज़न के बीच में कप्तान नियुक्त किया गया था।

पहले ही सीजन में फ्रेंचाइजी को दिलाया खिताब

रोहित शर्मा को 2013 में मौका दिया गया और उन्होंने मुम्बई इंडियन्स को पहली बार आईपीएल खिताब दिलाकर सीजन का रुख बदल दिया। उन्होंने एमआई के कप्तान के रूप में अपना दूसरा आईपीएल 2015 में, तीसरा 2017 में, चौथा 2019 में और पांचवां 2020 में जीता। वह लीग के इतिहास में तीन, चार और पांच आईपीएल खिताब जीतने वाले पहले कप्तान बने थे।

फैंस को नए कप्तान में नहीं है दिलचस्पी

रोहित के नेतृत्व में, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023(IPL 2023) के दूसरे क्वालीफायर में खेला, लेकिन फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही। रोहित को पिछले हफ्ते मुंबई इंडियंस के कप्तान के पद से हटा दिया गया था और उनके स्थान पर पंड्या को कार्यभार सौंपा गया था, जिन्हें मुंबई ने गुजरात टाइटन्स(Gujarat Titans) से ट्रेड किया था। इस फैसले से प्रशंसकों में काफी असंतोष फैल गया है, जिन्होंने फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया हैंडल को अनफॉलो करना शुरू कर दिया।

"वो बैटिंग करेंगे"

आईपीएल ऑक्शन के दौरान, जब एक फैंस ने चिल्लाया, "रोहित शर्मा को वापस लाओ," तो आकाश अंबानी ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, "चिंता मत करो, वो बैटिंग करेंगे।" घटना का कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है, लेकिन मंगलवार (19 दिसंबर) को मुंबई इंडियंस के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से इस कथन की पुष्टि की गई।

Tags:    

Similar News