IPL Dhoni Role: बेहतरीन फिनिशर या स्मार्ट कप्तान, CSK के लिए किस रोल में फिट हैं धोनी

IPL 2025 Dhoni Roles: महेंद्र सिंह धोनी नाम ही काफी है क्रिकेट फैंस के लिए। जिस तरह से धोनी ने लखनऊ के खिलाफ मैच में खेला है उसे देखकर फैंस को हैरानी नहीं होगी।;

By :  Anupma Raj
Update:2025-04-15 15:46 IST
IPL Dhoni Role: बेहतरीन फिनिशर या स्मार्ट कप्तान, CSK के लिए किस रोल में फिट हैं धोनी

Dhoni (Credit: Social Media)

  • whatsapp icon

IPL 2025 Dhoni Role For CSK The Finisher Or Smart Captain: आईपीएल 2025 जब से शुरू हुआ है धोनी को लेकर चर्चे काफी तेज हैं। कभी धोनी के संन्यास को लेकर तो कभी धोनी के बैटिंग पोजीशन को लेकर।

हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने क्रिकेट खेलने के अंदाज से सबको जवाब दिया है। जिस तरह से धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बल्लेबाजी की वो तारीफ के काबिल है।

धोनी को शानदार फिनिशर के तौर पर जाना जाता है और बेहतरीन कप्तान के लिए भी धोनी फेमस है। लेकिन CSK के लिए भी धोनी का रोल काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है।


CSK के लिए धोनी का रोल

धोनी ने जिस तरह से LSG के खिलाफ मैच खेला और टीम को जीत दिलाई, वो चर्चा का विषय बन गया है। आईपीएल 2025 में अब तक CSK का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। लेकिन धोनी की कप्तानी में CSK ने पिछले मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया।

ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होकर टीम से बाहर होने के बाद धोनी को CSK का एक बार फिर कप्तान बनाया गया। जो CSK के लिए कहीं ना कहीं सही साबित हुआ।

लखनऊ के खिलाफ मैच में जब CSK के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज नहीं चले तब धोनी ने एक बार फिर फिनिशर का रोल अदा किया और Shivam Dubey के साथ मिलकर मैच जीताया।

वहीं धोनी ने इस मैच में बेहतरीन कप्तानी भी की। LSG के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज बहुत जल्दी जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान Rishabh Pant ने कुछ हद तक टीम को संभाले रखा लेकिन वे भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। 

लखनऊ के खिलाफ मैच में धोनी ने फिर से लखनऊ के खिलाड़ी को रन आउट कर सुर्खियां बटोरी। बता दें कि धोनी की कैप्टेंसी का कोई तोड़ ही नहीं है। इसलिए तो 43 साल के होने के बाद भी Dhoni को CSK अपनी टीम में रखना चाहता है और CSK फ्रेंचाइजी नहीं चाहता कि Dhoni IPL को अलविदा कहें। 

Tags:    

Similar News