IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, खिलाड़ी पर लगा बैन

IPL 2025 Harry Brook: इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज बस कुछ ही दिनों के होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका लगा है।;

By :  Anupma Raj
Update:2025-03-11 09:27 IST
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, खिलाड़ी पर लगा बैन

Harry Brook (Credit: Social Media)

  • whatsapp icon

IPL 2025 Harry Brook: इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज बस कुछ ही दिनों के होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका लगा है। इस टीम का खिलाड़ी बैन झेलने वाला है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी हैरी ब्रुक नहीं खेलेंगे। उनपर बैन लगने वाला है।

Harry Broke पर लगेगा बैन

IPL 2025 से इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक हट चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए हैरी ब्रुक खेलने वाले थे, लेकिन अब नहीं खेलेंगे। हैरी ब्रुक ने सवा 6 करोड़ की डील को ठुकरा दिया है। हैरी ब्रुक सिर्फ एक ही आईपीएल सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले हैं। साथ ही हैरी ब्रुक ने इंडियन प्रीमियर लीग के अगले दो सीजन से बैन होने को लेकर भी मंजूरी दी है।


दरअसल आईपीएल 2025 के शुरू होने के ठीक पहले हैरी ब्रुक ने टूर्नामेंट से अपना नाम हटाने का फैसला किया है। हैरी ब्रुक ने ऐसा फैसला अपने निजी कारणों से लिया है। हैरी ब्रुक अपने नेशनल टीम के साथ कमिंटमेंट को दर्शाते हुए हैरी ब्रुक ने आईपीएल से हटने का फैसला किया है। जिसका परिणाम ये है कि, हैरी ब्रुक अगले दो सीजन खेल नहीं पाएंगे।

बता दें कि, हैरी ब्रूक को इस बार हुए मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन अब हैरी ब्रुक IPL नहीं खेलेंगे। ये लगातार दूसरी बार है जब हैरी ब्रूक ने आईपीएल से अपना नाम वापस लिया हो।

आईपीएल द्वारा शुरू किए गए नए नियम के अनुसार, "कोई भी खिलाड़ी जो प्लेयर ऑक्शन में खुद को रजिस्टर करता है और नीलामी में चुने जाने के बाद भी सीजन की शुरुआत से पहले खुद को इस कॉन्ट्रैक्ट से हटा लेते है तो उसे टूर्नामेंट और प्लेयर ऑक्शन में भाग लेने से 2 सीजन के लिए बैन कर दिया जाएगा।" अब देखना दिलचस्प होगा कि हैरी ब्रुक की जगह कौन सा खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।


Tags:    

Similar News