IPL 2025 Mega Auction: कब और कहां होगा मेगा ऑक्शन, जानें रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL 2025 Mega Auction Update: आईपीएल 2025 का इंतजार भारतीय फैंस को बेसब्री से है। IPL में हर तीन साल के बाद मेगा ऑक्शन होता है। पिछली बार मेगा ऑक्शन का आयोजन IPL 2022 में हुआ था।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-09-12 17:39 IST

IPL 2025 Mega Auction, IPL 2025, IPL 2025 Retain Players, Sports, Cricket

IPL 2025 Mega Auction Update: आईपीएल 2025 का इंतजार भारतीय फैंस को बेसब्री से है। IPL में हर तीन साल के बाद मेगा ऑक्शन होता है। पिछली बार मेगा ऑक्शन का आयोजन IPL 2022 में हुआ था। इस बार IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस मेगा ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं IPL 2025 Mega Auction कब और कहां होगा, साथ ही जानें रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट के बारे में विस्तार से:

जानें कब और कहां होगा IPL 2025 का Mega Auction 

दरअसल बीसीसीआई की ओर से अभी तक मेगा ऑक्शन से पहले नियमों और रिटेंशन पॉलिसी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार मेगा ऑक्शन से जुड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में RTM कार्ड नियम का पालन किया जाएगा। इसके जरिए सभी फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में अपने 2 से 3 खिलाड़ियों को फिर से खरीद सकती है और उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बना सकती हैं। इस नियम के कारण फ्रेंचाइजी को अपनी टीम का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। 


IPL के 18वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन के दिसंबर 2024 या फिर फरवरी 2025 में हो सकती है। IPL 2022 का मेगा ऑक्शन फरवरी महीने में किया गया था। इसलिए इस बार भी IPL मेगा ऑक्शन के लिए फरवरी महीने में हो सकता है। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन दिल्ली, मुंबई या कोलकाता में से किसी एक शहर में हो सकता है। IPL 2022 मेगा ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी को ज्यादातर चार खिलाड़ियों (3 देसी और एक विदेशी) को रिटेन करने की अनुमति मिली थी। इस बार भी अगर यही नियम लागू होता है तो फ्रेंचाइजी संभवत: कुछ खिलाड़ियों को रिटेन करेंगी। 

जिनमें कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा को रिटेन कर सकती है। गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, राशिद खान, साई सुदर्शन को रिटेन करेगी। RCB फ्रेंचाइजी Virat Kohli, मोहम्मद सिराज, कैमरन ग्रीन, यश दयाल को रिटेन कर सकती है। राजस्थान रॉयल्स टीम जोस बटलर, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस, टी नटराजन को रिटेन करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जैक फ्रेजर-मैकगर्क को रिटेन करेगी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना और लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल, मयंक यादव, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन को रिटेन करेगी। पंजाब किंग्स की टीम अर्शदीप सिंह, आशुतोष राणा, शशांक सिंह, सैम करन को रिटेन कर सकती है।


Tags:    

Similar News