IPL 2025: Rishabh Pant ने छोड़ा DC का साथ, इस खिलाड़ी की हुई वापसी

IPL 2025 Shreyas Iyer: आईपीएल 2025 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि इससे पहले ही कई तरह की खबरें बाहर आ रही हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-10-27 12:01 IST

Shreyas Iyer, Rishabh Pant, IPL, IPL 2024, Cricket, Sports 

IPL 2025 Shreyas Iyer: आईपीएल 2025 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि इससे पहले ही कई तरह की खबरें बाहर आ रही हैं। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषभ पंत का दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ने के बाद उस टीम में लंबे समय बाद श्रेयस अय्यर की वापसी हो सकती है। श्रेयस दिल्ली के अगले कप्तान भी बन सकते हैं। 

Shreyas Iyer की होगी दिल्ली टीम में वापसी

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स चैंपियन बनी, लेकिन सवाल ये है कि, क्या शाहरुख खान की टीम अपने कप्तान को रिटेन करेगी? ऐसा इसलिए क्योंकि, आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं करेगी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ पंत के बीच प्राइस पर सहमित नहीं बनी है। ऐसे में श्रेयस अय्यर की अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो सकती है। अगर ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स से अलग होते हैं तो श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो सकते हैं। 


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु यानी RCB भी श्रेयस अय्यर को अपने टीम में शामिल करने की तैयारी में हो सकती है, लेकिन इन सब के बीच श्रेयस अय्यर के अपनी पुरानी टीम में वापसी की संभावनाएं ज्यादा हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स से पहले श्रेयस अय्यर काफी लंबे वक्त तक दिल्ली कैपिटल्स के हिस्सा थे। आईपीएल ऑक्शन 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को अपनी टीम में शामिल किया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, अगर दिल्ली कैपिटल्स अपने कप्तान ऋषभ पंत को रिटेन नहीं करेगी तो ऋषभ पंत मेगा ऑक्शन का हिस्सा होंगे। हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स के लिए परफेक्ट कैप्टन हो सकते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा होते हैं या नहीं।   

Tags:    

Similar News