IPL 2023 नीलामी में कई खिलाड़ियों की लगी लॉटरी, 5 सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में जानिए....

IPL Auction 2023 HIGHLIGHTS: इंडियन प्रीमियर लीग अगले सीजन के यानी आईपीएल 2023 के लिए शुक्रवार को कोच्चि में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया गया। इस नीलामी में सभी 10 फ्रेंचाइजियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आईपीएल नीलामी के इतिहास में पहली बार देखने को मिला जब चार खिलाड़ियों को 15 करोड़ रुपये से ऊपर की राशि में ख़रीदा गया।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-12-24 04:46 GMT

IPL Auction 2023 HIGHLIGHTS

IPL Auction 2023 HIGHLIGHTS: इंडियन प्रीमियर लीग अगले सीजन के यानी आईपीएल 2023 के लिए शुक्रवार को कोच्चि में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया गया। इस नीलामी में सभी 10 फ्रेंचाइजियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आईपीएल नीलामी के इतिहास में पहली बार देखने को मिला जब चार खिलाड़ियों को 15 करोड़ रुपये से ऊपर की राशि में ख़रीदा गया। आईपीएल 2023 की नीलामी में आज तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। इस मिनी ऑक्शन में कुल 405 खिलाड़ी नीलामी में शामिल रहे हैं, इनमें 273 भारतीय खिलाड़ी थे। आईपीएल ऑक्शन को लेकर क्रिकेट फैंस पिछले कुछ दिनों से बहुत एक्साइटेड थे। इस नीलामी में सैम कुरेन और कैमरून ग्रीन ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इंग्लैंड के बेस्ट खिलाड़ी सैम कुरेन आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। चलिए जानते हैं आईपीएल 2023 नीलामी के पांच सबसे महंगे बल्लेबाजों के बारे में...

1. सैम कुरेन: (18.50 करोड़)

इस बार नीलामी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों का खूब बोलबाला देखने को मिला। इंग्लैंड के टी-20 विश्वकप जीत के हीरो सैम कुरेन को लेकर सभी टीमों ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। सैम कुरेन की बेस प्राइस दो करोड़ रुपये थी। उन्हें खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। इंग्लैंड के बेस्ट खिलाड़ी सैम कुरेन आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। सैम को पंजाब की टीम ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। सैम कुरेन से पहले IPL नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बिकने का रिकॉर्ड क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़) के नाम दर्ज था।

2. कैमरन ग्रीन: (17.50 करोड़)

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन आज की नीलामी के बाद एक बार फिर सुर्ख़ियों में छा गए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम ने इस खिलाड़ी के लिए पहले से ही प्लान बना बना रखा था। दो करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले कैमरून ग्रीन को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कई देर तक टक्कर चली। आखिरकार मुंबई टीम ने 17.50 करोड़ रुपये बोली लगाकर ग्रीन को खरीद लिया। इसी के साथ वो IPL इतिहास में अब तक के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। ये उनका पहला IPL सीजन होगा।

3. बेन स्टोक्स: (16.25 करोड़)

आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में बेन स्टोक्स तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर खरीदा। आईपीएल में स्टोक्स का जलवा देखने को मिलता हैं। बल्ले और गेंद से वर्तमान समय में स्टोक्स से ज्यादा उपयोगी कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं हैं। स्टोक्स ने अपने IPL करियर में अब तक 43 मैच खेले हैं, जिसमें 25.56 की औसत के साथ 920 रन बनाए हैं। अब एक बार फिर धोनी और स्टोक्स की जोड़ी आईपीएल में देखने को मिलेगी।

4. निकोलस पूरन (16 करोड़)

टी-20 शर्मनाक प्रदर्शन के बाद वेस्टइंडीज की कप्तानी से इस्तीफा देने वाले निकोलस पूरन पर आईपीएल में जमकर धनवर्षा हुई हैं। विंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइज दो करोड़ था। इस महंगी डील के बाद पूरन आईपीएल के हिस्ट्री में सबसे महंगे विकेटकीपर बन गए हैं। लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 16 करोड़ की बोली पूरन पर लगाकर सबको हैरान कर दिया है। इसी के साथ ईशान किशन का रिकाॅर्ड भी टूट गया है। बता दें पूरन ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था लेकिन उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की क्षमता और टी-20 रिकॉर्ड को देखते हुए उन पर इतना बड़ा दांव लगाया गया है।

5. हैरी ब्रूक: (13.25 करोड़)

आईपीएल की नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ियों में हैरी ब्रूक तीसरे खिलाड़ी इंग्लिश खिलाड़ी रहे। इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा। हाल ही में इंग्लैंड के लिए पदार्पण करने वाले इस युवा खिलाड़ी पर SRH ने इतना बड़ा दांव लगाकर सभी को चौंका दिया। इससे पहले ब्रूक बिग बैश लीग और पाकिस्तान सुपर लीग में कई बड़ी पारियां खेल चुके चुके हैं।

Tags:    

Similar News