IPL-9: ओपनिंग मैच में धोनी-रोहित होंगे आमने-सामने, 8 बजे शुरू होगा मैच

Update: 2016-04-09 04:27 GMT

मुंबई: आईपीएल-9 का पहला मैच रोहित और धोनी की टीमों के बीच होगा। वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे ये मुकाबला शुरू होगा। मुंबई इंडियंस और टूर्नामेंट में पहली बार खेल रही पुणे सुपरजांइट्स में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: IPL-9 ओपनिंग सेरेमनी: जैकलीन ने दी किक तो कैटरीना ने किया बैंग-बैंग

डिफेंडिंग चैंपियन है मुंबई

-मुंबई इंडियंस रोहित की कप्तानी में 2013 और 2015 में खिताब जीत चुकी है।

-मुंबई इस सीजन में चैंपियन बनने की पूरी कोशिश करेगी।

-लसिथ मलिंगा की फिटनेस मुंबई की परेशानी का सबब बन सकती है।

-चोट की वजह से मलिंगा पहले 5 मैच में बाहर रहेंगे।

-मुंबई के पास टिम साउदी, जसप्रीत बुमराह और कोरी एंडरसन जैसे अच्छे फास्ट बॉलर हैं।

-टीम में पोलार्ड, सिमंस, रायुडू और पार्थिव के अलावा खुद कप्तान रोहित शर्मा अच्छे बल्लेबाज हैं।

ये भी पढ़ें: 9 को शुरू होगा IPL का महासंग्राम, आठ विरोधियों के बीच 50 दिन चलेगी जंग

धोनी हैं पुणे की जान

-धोनी ने चेन्नईसुपर किंग्स को 2010 और 2011 में चैम्पियन बनाया था।

-पुणे में धोनी, केविन पीटरसन, फाफ डू प्लेसिस और स्टीवन स्मिथ, फॉफ डू प्लेसिस जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं।

- आर.अश्विन स्पिन डिपार्टमेंट का जिम्मा संभालेंगे।

- मिशेल मार्श और इशांत शर्मा बॉलिंग डिपार्टमेंट को मजबूती देंगे।

-अब पुणे की टीम पर दांव लगाएंगे।

Tags:    

Similar News