IPL 2024 DC vs MI Match: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, वर्तमान टीम सक्वाड, कौन सी टीम जीतेगी यह मुकाबला?

IPL 2024 DC vs MI Match Head-To-Head Record: इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ही टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्रदर्शन के बारे में बताएंगे

Update: 2024-04-27 06:45 GMT

DC vs MI Match Head-To-Head Record (Photo. MI/DC)

IPL 2024 DC vs MI Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का मैच नंबर 43 दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली में स्थित प्रसिद्ध अरुण जेटली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच कल (शनिवार, 27 अप्रैल 2024) भारतीय मानक समय अनुसार दोपहर 03:30 बजे शुरू होगा। मैच में दिल्ली कैपिटल्स 5वीं और मुंबई इंडियंस इस सीजन की चौथी जीत के लिए मैदान में उतरेगी। इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ही टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्रदर्शन के बारे में बताएंगे।

IPL 2024 DC vs MI हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की पूरी जानकारी

आपको बताते चलें कि आईपीएल के 17 सालों के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 34 मैच खेले गए हैं। इन 34 मुकाबलों में से मुंबई इंडियंस की टीम ने 19 बार दिल्ली कैपिटल्स को हराया है। जबकि दिल्ली की टीम 15 बार मुंबई को हराने में कामयाब भी रही है। इन दोनों टीमों के बीच 2024 के आईपीएल सीजन के शुरुआती चरण में जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला गया, तब मुंबई ने दिल्ली को हराकर ही इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की थी।

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, कुल मैच 34
मुंबई इंडियंस - 19 मैच जीते
दिल्ली कैपिटल्स - 15 मैच जीता
कोई परिणाम नहीं – 0 मैच

IPL 2024 DC vs MI कौनसी टीम जीतेगी यह मुकाबला

गौरतलाप है कि ऋषभ पंत के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है। अपने आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस को हराने के बाद दिल्ली कैपिटल्स 4 अंकों के साथ प्लेऑफ की रेस में और भी मजबूत होती हुई देखी है। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस अब तक इस आईपीएल में केवल तीन मैच जीत पाई है। कल का यह मैच यदि मुंबई हार जाती है, तो टूर्नामेंट से हार्दिक की टीम लगभग बाहर हो जाएगी। ऐसे में मुंबई के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति का है। ऐसी स्थिति में मुंबई इंडियंस की टीम अक्सर जीत कर ही लौटी है।

DC vs MI दिल्ली और मुंबई की टीमों के खिलाड़ियों की सूची

दिल्ली कैपिटल्स टीम स्क्वाड:- ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अक्षर पटेल, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार, ललित यादव, प्रवीण दुबे, रसिख दार सलाम। सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र, डेविड वार्नर, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, स्वास्तिक चिकारा, झाय रिचर्डसन, रिकी भुई, लिज़ाद विलियम्स, इशांत शर्मा और गुलबदीन नैब।
मुंबई इंडियंस टीम स्क्वाड:- ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, मोहम्मद नबी, नेहल वढेरा, टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा, आकाश मधवाल, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, कुमार कार्तिकेय, ल्यूक वुड, हार्विक देसाई, अर्जुन तेंदुलकर, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज और क्वेना मफाका।
Tags:    

Similar News