ICC जल्द लाएगा नया नियम, अब एक छक्के के लिए मिलेंगे 12 रन

Kevin Pietersen Cricket Six Rule: क्रिकेट की दुनिया में कई नए नियम बनते रहते हैं। जब से टी20 लीग की शुरुआत हुई है तब से ICC ने कई नए-नए नियम बनाए हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-01-21 13:52 GMT

Kevin Pietersen Cricket Six Rule: क्रिकेट की दुनिया में कई नए नियम बनते रहते हैं। जब से टी20 लीग की शुरुआत हुई है तब से ICC ने कई नए-नए नियम बनाए हैं। ऐसे में अब यह उम्मीद की जा रही है कि छक्के का भी नया नियम आ सकता है। जिसके बाद एक Six पर बल्लेबाज को अतरिक्त रन मिल सकते हैं। इस बात का खुलासा इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है।

बदलने वाला है क्रिकेट में छक्के का नियम

दरअसल इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने क्रिकेट में छक्के को लेकर अपनी राय साझा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने छक्के को लेकर नियम में बदलाव की बात की है। जिसके बाद अब क्रिकेट के नए नियम पर चर्चा होने लगी है। बता दें केविन पीटरसन ने एक्स पर एक पोस्ट ट्वीट करते हुए लिखा कि,’दो साल पहले मैंने कमेंट्री करते हुए कहा था कि बल्लेबाज अगर 100 मीटर का छक्का लगाता है तो उसे 12 रन मिलने चाहिए। अब यह नियम आने वाला है….।


क्रिकेट में छक्के को लेकर नियम के अनुसार, बल्लेबाज कितना भी लंबा छक्का क्यों ना लगा दे उसे बस 6 रन ही मिलते हैं। लेकिन आने वाले समय में छक्के की जगह 12 रन मिल सकते हैं। हालांकि फिलहाल यह नियम लागू नहीं होगा। बता दें पहले लीग क्रिकेट में ही इस नियम को लाया जाएगा। अभी इस नियम को लेकर आईसीसी द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब किसी बल्लेबाज को 100 मीटर का छक्का लगाने पर 12 रन मिलेंगे। वहीं आईपीएल का आगाज भी दो महीने में होने वाला है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस नियम को किस लीग में लागू किया जाता है।

Tags:    

Similar News