IPL 2021: भारत से लौटने पर पीटरसन ने किया हिंदी में इमोशनल ट्वीट, कई विदेशी खिलाड़ी लौटे वापस घर

पीटरसन आईपीएल के दौरान कमेंट्री टीम में शामिल थे। कोरोना की वजह से आईपीएल को स्थगित करना पड़ा।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-05-11 14:17 GMT

केविन पीटरसन (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ( (Kevin Pietersen) का भारत के प्रति प्यार जगजाहिर है। उनका यह प्यार सोशल मीडिया और सार्वजनिक तौर पर दिखता रहता है। पीटरसन आईपीएल 2021 ( IPL 2021) के दौरान कमेंट्री टीम में शामिल थे। आईपीएल को कोरोना की वजह से टालना पड़ा है। इसके बाद अब पीटरसन उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं दो अपने घर पहुंच गए हैं।

घर पहुंचने प केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट किया है और भारत के लोगों का एक बार फिर दिल जीत लिया। उन्होंने कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जंग लड़ रहे भारत के प्रति अपनी एकजुटता को दिखाया है। पीटरसन ने ट्वीट कर कहा कि मैंने भारत छोड़ दिया हो सकता है, लेकिन मैं अभी भी उस देश के बारे में सोच रहा हूं जिसने मुझे बहुत प्यार और स्नेह दिया है। कृपया लोग सुरक्षित रहें। यह समय बीत जाएगा, लेकिन आपको सावधान रहना होगा।
जब से भारत ने कोरोना की वजह से आईपीएल को स्थगित किया तब से इंग्लैंड के पर्व कप्तान सोशल मीडिया पर भारत का समर्थन कर रहे हैं। पीटरसन ने इससे पहले ट्वीट किया था और उन्होंने कहा था कि भारत- एक ऐसा देश जिसे मैं बहुत प्यार करता हूं उसे इतनी परेशानी में देखना वाकई दुख पहुंचाने वाला है।


वापस घर लौटे कई विदेशी खिलाड़ी
कोरोना की वजह से आईपीएल 14 को बीच में ही स्थगित कर दिया गया। इसके बाद से सभी विदेशी खिलाड़ी अपने घर वापस लौटने लगे हैं। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर बताया कि टीम के सभी विदेशी खिलाड़ी अपने घर जा चुके हैं। मुंबई की तरफ से खेलने वाले कीरोन पोलार्ड, क्विंटन डिकॉक, मार्को जेनसन, क्रिस लिन, नाथन कूल्टर-नाइल और मुख्य कोच महेला जयवर्धने वापस लौट गए हैं। मुंबई से जुड़े एडम मिल्ने, जिमी नीशम और ट्रेंट बोल्ट और सहयोगी स्टाफ भी लौट गया है।

आईपीएल ट्राॅफी (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)
मुंबई के अलावा पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने भी बताया कि उनकी टीम के कुछ विदेशी खिलाड़ी अपने घर पहुंचने से पहले भारत के बाहर क्वारंटाइन से गुजर रहे हैं। हालांकि फ्रेंचाइजी ने नाम नहीं बताया है कि कौन-कौन खिलाड़ी भारत के बाहर क्वारंटाइन में हैं।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्टॉफ भी अपने घर को लौट चुके हैं। फ्रेंचाइजी ने ट्विटर कर यह जानकारी दी है और कहा कि सभी खिलाड़ी सुरक्षित अपने अपने घर पहुंच गए हैं।
आईपीएल में खेलने वाले इग्लैंड के खिलाड़ी सैम कुरेन, टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स, क्रिस वोक्स, मोईन अली और जेसन रॉय ब्रिटेन वापस चले गए हैं। बताया जा रहा है कि इंग्लैंड के सीमित ओवरों के प्रारूप के कप्तान इयोन मॉर्गन, डेविड मलान और क्रिस जॉर्डन भी लौट चुके हैं।
आईपीएल के भारत आया आस्ट्रेलिया का 40 सदस्यीय दल मालदीव गया है। आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी और स्टाफ 15 मई तक यात्रा पाबंदिया समाप्त होने तक मालदीव में रहेंगे। इसके बाद वह अपने देश जा सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कोच माइक हसी कोरोना संक्रमित हैं जिसके वजह से वह अभी चेन्नई में ही रहेंगे। 




Tags:    

Similar News