बहुत कम लोग जानते हैं लॉन बॉल्स में गोल्ड जीतने वालीं महिला खिलाड़ियों के बारे ये बातें...

Lawn Bowls India Team: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने वैसे तो सभी खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है, लेकिन लॉन बॉल में महिला टीम ने जो किया वो इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों से छप गया। इस खेल का भारत में अधिक प्रचलन नहीं होने के बावजूद गोल्ड मेडल जीतना एक बड़ी बात मानी जा रही है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-08-03 08:58 GMT

Lawn Bowls India Team (Photo: Twitter)

Lawn Bowls India Team: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने वैसे तो सभी खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है, लेकिन लॉन बॉल में महिला टीम ने जो किया वो इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों से छप गया। इस खेल का भारत में अधिक प्रचलन नहीं होने के बावजूद गोल्ड मेडल जीतना एक बड़ी बात मानी जा रही है। महिला टीम (Lawn Bowls India Team) ने चार खिलाड़ियों की स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत की तरफ से चार खिलाड़ियों में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की शामिल रही। आइये जानते हैं इन चारों महिला खिलाड़ियों के बारें में जिन्होंने देश का नाम रोशन कर दिया...

1. लवली चौबे

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड विजेता 'लॉन बॉल' महिला टीम में लवली चौबे भी शामिल रही। झारखंड से ताल्लुकात रखने वाली लवली चौबे ने देश का नाम रोशन करने में अपना योगदान दिया। लवली चौबे को बचपन से ही खेल का शौक रहा है। लवली ने खेल में अपने करियर की शुरुआत फरार्टा धाविका से की थी, लेकिन चोट लगने के बाद उन्हें इसको छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने लॉन बॉल खेल में कड़ी मेहनत की। जिसका नतीजा अब कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में देखने को मिला। लवली चौबे झारखंड पुलिस में नौकरी करती हैं। पिछले बार कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय टीम एक अंक से पदक से चूक गई थी। लेकिन इस बार मेहनत के दम पर इतिहास रच दिया।

2.रूपा रानी तिर्की:

भारतीय महिला लॉन बॉल टीम में रूपा रानी तिर्की का भी अहम योगदान रहा। चार खिलाड़ियों में से दो खिलाड़ी झारखंड से आती है। लवली चौबे और रूपा रानी तिर्की दोनों झारखंड की रहने वाली है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड जीतने पर सबसे अधिक ख़ुशी झारखंड में ही नज़र आई। भारतीय लॉन बॉल महिला टीम में शामिल रूपा रानी तिर्की रामगढ़ की जिला खेल पदाधिकारी हैं। रूपा रानी तिर्की का जन्म रांची में हुआ। इससे पहले भी रूपा रानी ने इस खेल में अपना शानदार प्रदर्शन किया था। इससे पहले वो ऑस्ट्रेलिया में हुई लॉन बॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। अब कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार गोल्ड मेडल विजेता टीम की सदस्य बनने का गौरव हासिल किया।

3. पिंकी:

भारतीय महिला लॉन बॉल टीम की एक और प्रमुख खिलाड़ी पिंकी है। दिल्ली में जन्मी पिंकी बतौर फिजिकल एजुकेशन टीचर के तौर पर काम करती हैं। स्कूल में पढ़ाने के समय उन्हें इस खेल के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने इस खेल को समझा और कड़ी मेहनत करते हुए आज इस मुकाम तक पहुंचने में सफल हुई। पिंकी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स डिग्री हासिल की है। खेलों के प्रति पिंकी का हमेशा से काफी रुझान रहा है।

4. नयनमोनी साकिया:

भारतीय महिला लॉन बॉल टीम में नयनमोनी साकिया भी शामिल है। नयनमोनी साकिया असम की रहने वाली है। इन्होने अपने खेल के करियर की शुरुआत वेटलिफ्टिंग से की थी। लेकिन पैर में चोट लगने के बाद नयनमोनी ने लवली चौबे की तरह लॉन बॉल को अपना लिया। एक किसान की बेटी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में देश को गोल्ड मेडल दिलाने में अपना ख़ास योगदान दिया। नयनमोनी साकिया असम के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में नौकरी करती हैं।     

Tags:    

Similar News