MS Dhoni द अनटोल्ड स्टोरी में खुलेंगे धोनी की जिंदगी के कई राज

Update: 2016-07-07 09:59 GMT

[nextpage title="next" ]

मुंबई: इंडियन टीम के सबसे सफल कप्तान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी पर जल्द ही एक बायोपिक रिलीज होगी। इस फिल्म में कप्तान कूल का कैरेक्टर सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं। यह फिल्म पूरी तरह से धोनी की लाइफ पर बेस्ड है, जिसमे धोनी के नार्मल इंसान रहने से लेकर क्रिकेट में उनके स्टार बनने की कहानी को दिखाया जाएगा। यह फिल्म रिती मैनेजमेंट, इंसपायर्ड एंटरटैनमेंट तथा आदर्श टेलिमीडिया के अंडर बनाई गई है।

बता दें कि इस फिल्म का नाम एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी है और इसे डायरेक्टर नीरज पांडेय डायरेक्ट कर रहे हैं। 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत के अलावा अनुपम खेर, भूमिका चावला, कायरा आडवाणी, हैरी तांगरी और दिशा पटानी भी हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है फिल्म की स्टोरी

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ पर बनी इस फिल्म का पोस्टर भी जारी किया जा चुका है, जिसमें धोनी बने सुशांत सिंह राजपूत रेलवे स्टेशन के बेंच पर बैठे हुए है और उनके सामने से ट्रेन गुजर रही है। सुशांत सिंह राजपूत सफेद कपड़े में नज़र आ रहे हैं । उनके बाल भी लंबे हैा। जैसी शुरुआती दिनों में धोनी के थे पोस्टर देख ऐसा लगता है कि फिल्म में धोनी के स्कूल के दिनों को दिखाने की कोशिश की गई है। जारी किए गए इस पोस्टर पर लिखी लाइन में लिखा गया है, यह एक ऐसे व्यक्ति की स्टोरी होगी। जिसे हम बहुत अच्छी तरह से जानते हैं, लेकिन उनके द्वारा तय किए गए इस सफर के बारे में नहीं जानते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए फिल्म के टीजर के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

इस फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है। इस टीजर में धोनी के रोल में सुशांत सिंह साउथ ईस्टर्न रेलवे के खडग़पुर रेलवे स्टेशन पर टीसी की ड्रेस में नजर आते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की पूरी लाइफ स्टोरी का पहला पड़ाव रेलवे की नौकरी ही थी। टीजर में धोनी बने सुशांत रेलवे स्टेशन पर भीड़ के बीच टीसी की ड्रेस में कॉन्फिडेंस के साथ कदम आगे बढ़ाते नजर आते हैं, शायद ही तब किसी को पता हो कि एक दिन ये कदम भारतीय क्रिकेट का नक्शा बदलकर रख देंगे।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है फिल्म के टीजर में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

इसके बाद लंबों बालों में धोनी (सुशांत) स्टेशन की बेंच पर बैठे नजर आते हैं और बैकग्राउंड में धोनी, धोनी, धोनी की फैंस की आवाजों के साथ ही 2011 के फाइनल की वह यादगार कॉमेंट्री सुनाई देती है, जिसे शायद कोई इंडियन कभी भूल पाए। भारत ने 28 साल बाद वर्ल्ड कप जीता है और यह भारतीय कप्तान हैं जो फाइनल की रात लाजवाब रहे हैं। धोनी बेस्ड सुशांत इस 53 सेकेंड के टीजर में ही ये दिखा देते हैं कि क्यों वह धोनी का रोल निभाने के लिए सबसे बेहतरीन ऐक्टर हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए धोनी से जुड़े अनछुए पहलू

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

धोनी के पापा प्लम्बर का काम करते थे और छोटे से घर में रहते थे। धोनी को बचपन से फुटबाल का शौक था और बचपन से वे फ़ुटबाल खेलते हुए गोल कीपर बनते थे। पर तब शायद ही किसी को पता होगा कि जो इंसान फ़ुटबाल के खेल में गोल कीपर बनता है, वह कभी इंडियन क्रिकेट टीम में कैप्टेन के तौर पर विकेट कीपिंग करेगा।

आगे की स्लाइड में जानिए धोनी के प्यार के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

महेंद्र सिंह धोनी - फाइल फोटो

बता दें कि धोनी ने अपनी लाइफ में जो परेशानियों का दौर देखा है, वह शायद ही दूसरे खिलाड़ी ने देखा होगा। बताया जाता है कि धोनी ने आज जो मुकाम हासिल किया है, वह अपनी मेहनत के दम पर हासिल किया है। एक जानकारी के अनुसार धोनी को जिस लड़की से प्यार हुआ था, उसने धोनी को पैसे की कमी की वजह से छोड़ दिया था। लेकिन जब धोनी इंडियन क्रिकेट टीम का जाना-माना सितारा बनकर चमके तो वह फिर से उनकी जिंदगी में आपस आना चाहती थी। पर किस्मत को यह नहीं मंजूर था और वह लड़की आज इस दुनिया में नहीं है। लेकिन बाद में साक्षी रावत ने इस क्रिकेट के रॉकस्टार को अपने प्यार से क्लीनबोल्ड कर दिया और दोनों की शादी हो गई कहा जाता है कि धोनी के लिए साक्षी काफी लकी रही दोनों की एक बेटी भी है।

आगे की स्लाइड में जानिए धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट्स के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

महेंद्र सिंह धोनी - फाइल फोटो

2007 में बीसीसीआई ने 26 साल के धोनी को T20 की बागडोर सौंप कर दक्षिण अफ्रीका भेजा और माही ने इंडियन क्रिकेट टीम को विश्व चैम्पियन के रूप में दुनिया के सामने खड़ा कर दिया। इसके बाद तो इंडियन टीम ने कई देशों की टीमों की गिल्लियां उड़ाईं। पर माही का लोहा दुनिया ने माना जब उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में अपने हेलीकॉप्टर शॉट्स का कमाल दिखाकर भारत को वर्ल्ड कप जिताया। वो एक ऐसा क्षण था, जो आज तक लोगों के ज़हन में ताज़ा है।

धोनी के इसी मेहनत भरे सफर को उनकी फिल्म में दिखाया गया है।

आगे की स्लाइड में देखिए धोनी बेस्ड सुशांत की अपकमिंग फिल्म का टीजर

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

Full View

[/nextpage]

Tags:    

Similar News